Pakur Shocker : बेटे-बहू ने मिलकर मां की गला रेत कर दी हत्या

Pakur Shocker – पाकुड़ में एक दर्दनाक हत्या का मामला निकलकर सामने आया है जहां एक बेटे ने पत्नी के साथ मिलकर मां का ही चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी है। हत्यारे बेटे का नाम होपन टुडू बताया जा रहा है।

मामला हिरणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुर्गाडांगा गांव का है। बेटे ने हत्या करने से भी मन नहीं भरा। उसने हत्या के बाद मां के चेहरे को पत्थर से कूच दिया। हालांकि पुलिस ने आरोपी बेटे व बहू को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

Pakur Shocker : बेटे-बहू ने मिलकर मां की गला रेत कर दी हत्या
Pakur Shocker : बेटे-बहू ने मिलकर मां की गला रेत कर दी हत्या

मृत महिला का नाम रानी हेम्ब्रम बताया जा रहा है। हत्या के बारे में मृतका की बेटी ढेना टुडू ने बताया कि वो अपनी मां के साथ हिरणपुर हटिया से घर का सामान खरीदने पहुंची थी। घर में खाना खाने के बाद बगल के घर में गई थी। इसी दौरान घर से चीख-पुकार की आवाज आने लगी।

Pakur Shocker – जमीन बंटवारे से नाराज चल रहा था बेटा

आवाज सुनकर बाहर आई तो देखा कि भाई होपन टुडू व भाभी सलगी सोरेन को मां का गला चाकू से रेतते हुए पाया। मैंने बार-बार रोकने की प्रयास भी किया पर भाई नहीं रुका और मां की हत्या कर दी।

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि आरोपी बेटा जमीन बंटवारे को लेकर नाराज चल रहा था। इस कारण अक्सर इसे लेकर विवाद हुआ करता था। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी युवक व उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Pakur : बेटी की शादी होने के बाद पता चला, लड़का पहले भी कर चूका है 2 शादी, अब लगा रही न्याय की गुहार

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...