Advertisment

नवादा में CM नीतीश ने भरी चुनावी हुंकार, कहा ‘याद कीजिये लालू राबड़ी राज में क्या था बिहार का हाल…’

नवादा: बिहार के CM नीतीश कुमार ने अब चुनावी सभाएं शुरू कर दी है। अपने चुनावी कार्यक्रम के पहले दिन सीएम नीतीश ने नवादा में हुंकार भरा और एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी विवेक ठाकुर के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान नीतीश कुमार अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए लालू राबड़ी की सरकार के समय को याद दिलाया। इसके साथ उन्होंने बिहार में 5 लाख नौकरी के तेजस्वी के दावा को ख़ारिज करते हुए कहा कि वह सब मैंने शुरू किया था और अब वे श्रेय ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें- राजधानी PATNA में निजी हॉस्टल में लगी आग, दो सिलिंडर हुआ ब्लास्ट

सीएम ने कहा कि बीच में वे थोड़ा इधर उधर चले गए थे लेकिन अब वे कहीं नहीं जाएंगे। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा कि जब हम सरकार में आये तो उससे पहले लालू राबड़ी का राज था और उस वक्त को याद कीजिये आज भी आपका शरीर सिहर उठेगा। हमने सरकार में आने के बाद बिहार में सर्वांगीण विकास किया है। नीतीश कुमार ने इस दौरान परिवारवाद पर भी हमला बोला और कहा कि हमने कभी भी अपने परिव्र के लोगों को राजनीति में आगे नहीं बढ़ाया लेकिन कुछ लोग हैं जिन्हे मौका मिलते ही सबसे पहले परिवार के लोगों को आगे बढ़ाते हैं फिर दूसरे को देखते हैं।

यह भी पढ़ें- बक्सर से IPS आनंद मिश्रा लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

उन्होंने इशारों में राजद के जातीय रंग पर सवाल उठाया और कहा कि सारी जातियों को हमने आगे बढ़ाया, लेकिन ये लोग क्या करता है, ये किसी से छुपा हुआ है? हमारे ऊपर कभी भी भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

CM

CM
CM

Highlights

Banni Blackbuck Rehabilitation: स्वतंत्रता दिवस पर बन्नी के घास के मैदानों...

Banni Blackbuck Rehabilitation: भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुजरात वन विभाग ने वनतारा के तकनीकी सहयोग से कच्छ के बन्नी क्षेत्र...

Jharkhand NEET UG Counselling 2026: जेसीईसीईबी की वेबसाइट में तकनीकी खराबी,...

Jharkhand NEET UG Counselling 2026: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने NEET UG 2026 के परिणाम के आधार पर स्टेट मेडिकल काउंसिलिंग...

Durand Cup 2026: रांची में क्वार्टरफाइनल मुकाबले से पहले फुटबॉलमय हुआ...

Durand Cup 2026, रांची: डूरंड कप के इस सीजन में रांची का यह आखिरी मुकाबला है। इससे पहले शहर में छह मैच खेले जा...