Advertisement
Advertisement

गोपालगंज में CM नीतीश ने किया चुनावी सभा, लालू परिवार बोला हमला

गोपालगंज: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने आज रविवार को गोपालगंज के गोविंद उच्च विद्यालय महम्मदपुर में चुनावी सभा किया। उन्होंने छठे चरण के चुनाव के प्रचार की शुरुआत गोपालगंज से की। सीएम नीतीश ने गोपालगंज सुरक्षित लोकसभा सीट से एनडीए के जदयू प्रत्याशी डॉ आलोक कुमार सुमन के लिए एक चुनावी सभा की।

चुनावी सभा में उन्होंने जिले से सभी लोगो से एनडीए प्रत्याशी डॉ आलोक कुमार सुमन को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की। चुनावी सभा को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमने दो बार भाजपा को छोड़कर गलती किया है लेकिन अब ऐसी गलती नही होगी। हमने दो बार लालू प्रसाद यादव के परिवार को मौका दिया लेकिन कोई काम ठीक से नही किया।

लालू प्रसाद यादव पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि लालू प्रसाद यादव 09 बच्चे पैदा किये और परिवारवाद कर रहे है। सात साल के लिए मुख्यमंत्री रहे लेकिन कोई विकास नही किये। फिर अपने पत्नी को सीएम बना दिये। बेटा और बेटी को राजनीति में लाकर परिवारवाद कर रहे है। उन्होंने कहा कि पूरा बिहार हमारा परिवार है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है। हम उनके साथ है।

फिर मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे और हमलोग मिलकर विकास करेंगे। नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल में हुए विकास की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा और डॉ आलोक कुमार सुमन के पक्ष में लोगो से वोट करने की अपील की। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, राज्यसभा सदस्य संजय झा, भाजपा के विधानपार्षद राजीव कुमार सिंह उर्फ गप्पू सिंह, कुचायकोट विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय, सदर विधायक कुसुम देवी, पूर्व विधायक मंजीत सिंह, पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह सहित एनडीए नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

गोपालगंज से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

GAYA में शिक्षक ने छात्रा की बेरहमी से की पिटाई, फूट गया आंख

CM CM CM CM

CM

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...