Advertisment

जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष की गाड़ी से शराब जब्त

छपरा : बिहार में शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है. आये दिन कही ना कहीं शराब की बोतलों से भरी बैग बरामदगी की खबरे मिल ही जाती है. शनिवार की सुबह शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई है जो सारण सिवान सीमांत क्षेत्र के मशरक थानांतर्गत बनसोही में सूमो गोल्ड गाड़ी सहित दो युवको को भी गिरफ्तार किया गया है. गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग के उत्पाद अधीक्षक रजनीश कुमार के द्वारा टीम गठित कर वाहन चेकिंग के दौरान एक सूमो गोल्ड गाड़ी पकड़ी है.

उन्होंने बताया कि बिहार में शराब बंदी है लेकिन शराब कारोबारियों द्वारा हर बार नया तरीका निकाल लिया है. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि भोजपुर जिले के जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष के नाम की गाड़ी नम्बर प्लेट के साथ गाड़ी के फ्रंट पर पुलिस का बोर्ड भी लगा हुआ है जिसमें विदेशी शराब की 40 कार्टून को रखा गया था. बता दें की पकड़े गए शराब के खेप में ग्रीन लेवल का 10 कार्टून, टेट्रा पैक 30 कार्टून शामिल है जिसकी बाजार में कीमत लगभग 4 लाख रुपए बताई जा रही है.

Jharkhand Naxal Surrender: 60 लाख के इनामी 16 नक्सली 28 जुलाई...

झारखंड में 60 लाख रुपये के इनामी 16 नक्सली 28 जुलाई को सरेंडर करेंगे। इनमें रीजनल और जोनल कमांडर भी शामिल हैं। सारंडा में...

JPSC Exam Scam: सीआईडी की पूछताछ में मास्टरमाइंड की तलाश तेज,...

जेपीएससी भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में सीआईडी की जांच तेज हो गई है। एसआईटी पांच आरोपियों से आमने-सामने पूछताछ कर नेटवर्क और मास्टरमाइंड का...

Chaibasa Murder Case: चाचा और भतीजे की पत्नी पर हत्या का...

चाईबासा के मंझारी थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में चाचा और भतीजे की पत्नी पर युवक की हत्या का आरोप। गला रेतकर...