GOPALGANJ में हथियार के साथ दो शूटर गिरफ्तार, मिली हत्या की सुपारी

गोपालगंज: गोपालगंज पुलिस ने अपराध की योजना बनाते कुख्यात सद्दाम के दो शूटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियो के पास से एक देशी पिस्टल, दो मैगजीन और 12 जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई जादोपुर थाना के बंगरी न्यू बाईपास के समीप से किया है। गिरफ्तार कुंदन शर्मा सीवान के सवना गांव का निवासी है जबकि विशाल कुमार यादव नगर थाना के कुकुरभुका गांव का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें- AURANGABAD में विपक्षी पर हमलावर रहे सम्राट, कहा भ्रष्टाचारियों की है जमात

मामले में सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार ने बताया कि जादोपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बंगरी न्यू बाईपास के समीप कुछ अपराधी इकट्ठा हुए है। सूचना के आधार पर एक टीम गठित कर छापेमारी की गई तो हथियार और कारतूस के साथ दो अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनो अपराधी कुख्यात सद्दाम के शूटर है।

यह भी पढ़ें- गोपालगंज में NDA नेताओं की बैठक, मंगल पांडेय ने कहा ‘पिछली बार से अच्छी होगी जीत’

गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि थावे थाना फुलगुनी पंचायत के मुखिया मोहम्मद कुरैश की हत्या में लाइनर का काम किया था। वर्तमान में 3 व्यक्ति को मारने का सुपारी सद्दाम ने इनको दिया है। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियो की निशानदेही पर बाकी अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

गोपालगंज से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

GOPALGANJ

GOPALGANJ

GOPALGANJ

Bihar Teacher Biometric Attendance: शिक्षकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, नियम नहीं...

Bihar Teacher Biometric Attendance: राज्य में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। अनुदानित इंटरमीडिएट...

JEE Main 2027: NTA ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर, 22...

JEE Main 2027: इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली JEE Main 2027 परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात, वंदे...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना को रेलवे बोर्ड की अंतिम...