Breaking : सलमान के घर के बाहर फायरिंग, बढ़ाई गई सुरक्षा

मुंबई : मायानगरी से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बॉलीवुड के दबंग खान में शुमार सलमान खान के घर के बाहर अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी है। इसको देखते हुए उनके घर के बाहर भारी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बताया जा रहा है लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ ने धमकी दी थी। सलमान खान को पहले भी कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। धमकियों के बाद से सलमान हर समय काफी टाइट सिक्योरिटी में रहते हैं। भारी सिक्योरिटी के बावजूद सुबह 4.50 बजे एक्टर के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो अनजान शख्स ने कई राउंड फायरिंग की, जिसके बाद फैंस के बीच अफरा-तफरी मच गई।

सलमान के घर के बाहर हवा में की गई फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, सुबह 4.50 बजे दो अनजान लोगों ने सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर तीन से चार राउंड हवाई फायरिंग की। दोनों शूटर बाइक से आए थे और फिर हवा में फायरिंग करके भाग गए। दोनों ने हेलमेट पहना हुआ था. जिसकी वजह से फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो पाई है। जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने सलमान खान के घर बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। लॉरेंस का भाई अनमोल अमेरिका में मौजूद है।

यह भी पढ़े : टिकट नहीं मिला तो मंच पर ही रोने लगे सरफराज, लालू-तेजस्वी पर बरस पड़े

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

Karbigahiya Mithapur Flyover: रेल यात्रियों का सफर होगा आसान, CM सम्राट...

Karbigahiya Mithapur Flyover, पटना: राजधानी पटना में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में शुक्रवार को दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री...

CM Samrat Chaudhary Raksha Bandhan: रक्षा बंधन पर बहनों के बीच...

CM Samrat Chaudhary Raksha Bandhan, पटना: रक्षा बंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आई बहनों...

ESL Steel Project Jeevika: 25 महिला लाभार्थियों के साथ ESL Steel...

ESL Steel Project Jeevika: रक्षाबंधन के अवसर पर ESL Steel Limited ने प्रोजेक्ट जीविका के तहत गिधटांड़ (हुटुपाथर) स्थित जूट मॉडल सेंटर में विशेष...