सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा था- बना देंगे मूसेवाला

सलमान और सलीम खान की बढ़ाई गई सुरक्षा, घर पहुंची पुलिस

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने का धमकी भरा लेटर मिला.

यह लेटर रविवार को उस वक्त मिला जब सलमान के पिता सलीम खान जॉगिंग कर रहे थे.

इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी.

पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

अब इस मामले में मुंबई पुलिस ने सलमान खान और उनके पिता सलीम खान की सुरक्षा बढ़ा दी है.

सलमान खान के नाम से धमकी भरा मिला पत्र

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद सलमान को ये लेटर भेजा गया है.

सलीम खान सुबह जब जॉगिंग पर गए तो जहां वह बेंच पर बैठे थे

वहां उनके और उनके बेटे सलमान खान के नाम से धमकी भरा एक पत्र उन्हें मिला.

इस लेटर में लिखा था कि सलमान खान का भी सिद्धू मूसेवाला कर देंगे.

सलमान खान को धमकी भरा लेटर मिलने के बाद से उनके फैंस परेशान हो गए हैं. जिसके चलते उनकी सिक्योरिटी बढ़ाने का फैसला लिया गया है. हाल ही में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद से इंडस्ट्री में शोक पसरा हुआ है.

सलमान ने आइफा 2022 को किया होस्ट

बता दें सलमान खान हाल ही में आइफा 2022 इवेंट से मुंबई वापस आए हैं. ये इवेंट अबु धाबी में आयोजित हुआ था. सलमान ने आइफा 2022 को होस्ट किया है. उनके इवेंट होस्ट करने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही कैटरीना कैफ के साथ टाइगर 3 में नजर आने वाले हैं. ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों पर रिलीज होगी.

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...