अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा में फिर सेंधमारी, महिला समेत दो गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी

Desk. खबर माया नगरी मुंबई से है। यहां बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा में एक बार सेंधमारी करने की खबर मिल रही है। मुंबई पुलिस ने मुंबई के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने वाले दो लोगों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं, जहां अभिनेता सलमान खान अपने परिवार के साथ रहते हैं।

अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा में फिर सेंधमारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने सबसे पहले छत्तीसगढ़ के जितेंद्र कुमार सिंह नाम के एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया, जो 20 मई को बॉलीवुड सुपरस्टार से मिलने की कोशिश में इमारत में घुसा था। दूसरा मामला ईशा छाबड़ा (36) नामक महिला के खिलाफ दर्ज किया गया, जो 21 मई को इमारत में दाखिल हुई थी। पुरुष और महिला दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

अभिनेता को मिली थी धमकी

बता दें कि, बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को इस साल अप्रैल में एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली थी। धमकी वर्ली परिवहन विभाग के आधिकारिक नंबर पर भेजे गए एक व्हाट्सएप संदेश के माध्यम से मिली थी। उससे पहले भी बॉलीवुड ‘दबंग’ खान को जान से मारने की धमकी मिली थी। पिछले साल उनके बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने फायरिंग भी हुई थी।

Jharkhand Liquor Scam: झारखंड शराब घोटाले में ईडी का बड़ा एक्शन,...

Jharkhand Liquor Scam: झारखंड के चर्चित कथित शराब घोटाले की जांच को आगे बढ़ाते हुए, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर...

एसिड अटैक मामले में आया फैसला, 12 साल बाद पीड़ित परिवार...

मोतिहारी : मोतिहारी के व्यवहार न्यायालय ने एसिड अटैक पीड़ित परिवार को 12 वर्षों बाद न्याय दिया है और आरोपी को उम्रकैद की सजा...

बांकीपुर उपचुनाव : RJD ने घोषित किया उम्मीदवार, महागठबंधन में बढ़ी...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में जबरदस्त चर्चा चल रही है। इस बीच महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (RJD)...