JEHANABAD में अग्निशमन विभाग ने लोगों को दिया प्रशिक्षण

जहानाबाद: गर्मी की तपिश के साथ ही अगलगी की घटनाओं में वृद्धि को देखते हुए जहानाबाद में अग्निशमन विभाग ने लोगों को अगलगी में बचाव का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम जहानाबाद सदर अस्पताल परिसर में चलाया गया जहां लोगों को अगलगी के समय बचाव और अन्य बातों की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें- उपेंद्र ने कहा- जिस प्रत्याशी के उपर पीएम का हाथ उसे चिंता करने की जरूरत नहीं

अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी इंद्रदेव प्रसाद ने बताया कि अगलगी से बचाव के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक चलाई जाएगी जिसमें लोगों को बताया जायेगा कि आपात स्थिति से कैसे निपटें। गर्मी के मौसम अगलगी की घटनाओं में काफी बढ़ोत्तरी होती है ऐसे में जान मॉल की भारी क्षति होती है। इसी को देखते हुए विभाग ने सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में लोगों को प्रशिक्षण दे रही है।

यह भी पढ़ें- गायक से सांसद बनेंगे गुंजन सिंह, जारी किया घोषणा पत्र

उन्होंने आगे बताया कि सभी कार्यालयों में फायर एक्सटिंगसर लगाने का निर्देश दिया गया साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों को भी अगलगी से बचाव का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

JEHANABAD

JEHANABAD
JEHANABAD

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...

लाल चींटी की चटनी क्यों खाते हैं झारखंड के आदिवासी? स्वाद...

रांची: झारखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जंगलों और समृद्ध आदिवासी संस्कृति के लिए देशभर में अलग पहचान रखता है। यहां के पारंपरिक खान-पान में भी...

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...