उपेंद्र ने कहा- जिस प्रत्याशी के उपर पीएम का हाथ उसे चिंता करने की जरूरत नहीं

पटना : राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने काराकाट लोकसभा सीट को लेकर आज बड़ा बयान दिया है। भोजपुरी के सुपर स्टार पवन सिंह के काराकाट लोकसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने पर उपेंद्र कुशवाहा ने साफ कहा है कि जिस प्रत्याशी के ऊपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ है उसे हर की चिंता करने की जरूरत नहीं है, वह हार ही नहीं सकता।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बीजेपी के तरफ से प्रधानमंत्री के द्वारा आज घोषणा पत्र जारी किया गया है। उसमें यहां के लोगों को रोजगार दिया जाए। केवल सरकारी नौकरी देना ही रोजगार नहीं हर तरीके से काम किया जाएगा। वहीं तेजस्वी यादव की एक करोड़ नौकरी देने को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि एक करोड़ क्या वह पांच करोड़ नौकरी दे दें कहने में कुछ जाता नहीं है।

काराकाट से पवन सिंह के निर्दलीय चुनाव लड़ने को लेकर उपेंद्र कुशवाहा से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जहां आम जनता का भरोसा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोई भी उम्मीदवार जहां से लड़ेगा वहां दुनिया का कोई ताकत उसे जीतने से नहीं रोक सकता है।

यह भी पढ़े : उपेंद्र कुशवाहा का पवन पर तंज, कहा- साइंस के विद्यार्थी से कॉमर्स का सवाल मत पूछिए

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...