सदर अस्पताल में कार्य कर रहे आउटसोर्सिंग कर्मियों ने हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी

बोकारो : सदर अस्पताल में कार्य कर रहे आउटसोर्सिंग कर्मियों ने सोमवार को हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है. कर्मियों ने कहा कि तीन साल से हमलोग यहां पर अपनी सेवा दे रहे हैं लेकिन आज तक वेतन सही समय पर नहीं मिला.

कर्मियों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में कार्यरत कर्मियों को पीएफ और ईएसआई भी नहीं दिया जा रहा है. हर बार हमें झूठा आश्वासन देकर काम कराया जा रहा है. जब भी कोई कर्मी इसकी शिकायत लेकर आउटसोर्सिंग कम्पनी के पास जाता है तो उसे काम से निकाल दिए जाने की धमकी दी जाती है. कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर सदर अस्पताल के मुख्य गेट के समक्ष प्रदर्शन किया और इसके खिलाफ सोमवार को हड़ताल करने की चेतावनी दी.

रिपोर्ट : चुमन

RRB NTPC Recruitment 2026: रेलवे में 3548 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट...

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 के तहत रेलवे में 3548 पदों पर भर्ती निकली है। स्नातक उम्मीदवार 6 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।...

UGC NET December 2026: यूजीसी नेट और CSIR NET के आवेदन...

 UGC NET December 2026 और CSIR UGC NET के ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। जानें आवेदन की अंतिम तिथि, शैक्षणिक योग्यता और दिसंबर...

Ranchi Municipal Corporation: 55 दिनों से ठप होल्डिंग और ट्रेड लाइसेंस...

रांची नगर निगम में 21 अगस्त से की कई सेवाएं ठप हैं। मेयर रोशनी खलखो ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर निजी एजेंसी से...