वायनाड जा रहे राहुल के हेलीकॉप्टर की तमिलनाडु में चुनाव आयोग ने ली तलाशी

डिजीटल डेस्क : अपने संसदीय क्षेत्र केरल के वायनाड जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की तमिलनाडु के नीलगिरी में चुनाव आयोग के अधिकारियों ने तलाशी ली। हेलीकॉप्टर के वहां उतरने के बाद चुनाव आयोग के उड़न दस्ते के अधिकारियों ने तलाशी ली। इसी बीच निर्वाचन आयोग के पश्चिम बंगाल के उड़न दस्ते ने कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी के भी हेलीक़ॉप्टर की तलाशी ली। वह कोलकाता से मेदिनीपुर के हल्दिया में चुनाव प्रचार के लिए रवाना हो रहे थे तभी उससे पहले दस्ते ने तलाशी ली।

कोलकाता में टीएमसी सांसद अभिषेक के हेलीकॉप्टर की हुई तलाशी

चुनाव आयोग की टीम की ओर से सोमवार को अचानक देश के दो स्थानों पर इंडी गठबंधन के दो प्रमुख घटक दलों के प्रमुख नेताओं के हेलीकॉप्टर की तलाशी लिए जाने की घटनाओं से सियासी हलके में खासी गहमागहमी है। इन दिनों चुनाव प्रचार के लिए सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने स्टार प्रचारकों के लिए किराए पर हेलीकॉप्टर लिए हुए हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी के हेलीकॉप्टर की जांच का यह लगातार दूसरा दिन रहा। रविवार को भी चुनाव प्रचार के दौरान उनके हेलीकॉप्टर की तलाशी ली गई थी। वह तलाशी आयकर की टीम ने ली थी। तब अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा करते हुए लिखा था कि जांच में आयकर टीम को कुछ नहीं मिला।

रोड शो में बोले राहुल – मुख्य लड़ाई आरएसएस विचारधारा से

बताया जा रहा है कि सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार के लिए जाने को हेलीकॉप्टर से तमिलनाडु के सीमावर्ती क्षेत्र नीलगिरी जिले में पहुंचे थे। वहां राहुल गांधी ने कला एवं विज्ञान कॉलेज छात्रों से मुलाकात की। फिर वह सड़क मार्ग से केरल के सुल्तान बाथेरी पहुंचे जहां उन्होंने खुली छत वाली कार में बैठकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। उनके इस रोड शो में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वायनाड निर्वाचन क्षेत्र में राहुल गांधी का सामना सीपीआई नेता एनी राजा और भाजपा के सुरेंद्रन से है। रोड शो के दौरान राहुल ने वहां लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भी किया। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई मुख्य रूप से आरएसएस की विचारधारा से है। भाजपा और प्रधानमंत्री एक राष्ट्र, एक चुनाव, एक नेता व एक भाषा चाहते हैं। भाषा कोई थोपी हुई चीज नहीं है। केरल के लोगों से यह कहना कि मलयालम हिंदी से कमतर है, यह अपमानजनक है।

Saffrn

Trending News

Election Results 2026 Live: पांच राज्यों में काउंटिंग जारी, बंगाल से...

 विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों की गिनती जारी, बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में रुझान सामने आए, जानें किसकी बढ़त।Election Results 2026 Live...

Bank Robbery Case: हजारीबाग में सोना-नकदी लूटकांड का खुलासा, तीन आरोपी...

 हजारीबाग के बरही स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड में तीन आरोपी वाराणसी से गिरफ्तार, 912 ग्राम सोना और 20 लाख कैश बरामद।Bank Robbery Case...

CAT Bench Ranchi: रांची में जल्द बनेगी CAT की स्थायी पीठ

 रांची में जल्द बनेगी CAT की स्थायी पीठ, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दिया भरोसा, लंबित मामलों को कम करने पर जोर।CAT Bench...

Ranchi Treasury Scam: CID SIT की कार्रवाई तेज, तीन आरोपी रिमांड...

 रांची ट्रेजरी घोटाला मामले में CID SIT की जांच तेज, बोकारो एसपी कार्यालय से जुड़े तीन आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी।Ranchi...

Sarna Code Census 2027: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने उठाई...

 झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जनगणना 2027 में सरना धर्म कोड को अलग पहचान देने की मांग की, राष्ट्रपति और पीएम को पत्र...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img