Advertisment

पीएम मोदी का राहुल पर निशाना – खानदानी सीट बचाना मुश्किल होने पर केरल भागे

डिजीटल डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को लोकसभा चुनाव को धार देने के लिए केरल पहुंचे। वहां के पलक्कड़ में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को जहां आड़े हाथ लिया, वहीं कांग्रेस के साथ ही सीपीआई (एम) को भी आड़े.हाथों लिया। नाम लिए बिना ही पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के एक बड़े नेता को उत्तर प्रदेश में अपनी खानदानी और पारिवारिक सीट पर इज्जत बचाना मुश्किल हो गया है। हालत यह है कि उन्हें वह प्रदेश छोड़कर दूसरे राज्य जाना पड़ा है। उन्होंने केरल में अपना नया ठिकाना बना लिया है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस के युवराज केरल के लोगों से वोट तो मांगेगे लेकिन केरल के लोगों के हक में लोकल मुद्दों पर एक शब्द भी नहीं बोलेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए बैकडोर से उस संगठन से पॉलीटिकल समझौता किया है जिसे देश विरोधी गतिविधि के लिए प्रतिबंधित किया गया है। उन्होंने हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं ने कॉर्पोरिटव बैंक के पैसे लूटे हैं लेकिन उन लोगों ने इस बारे में एक शब्द कहा है क्या।

केरल को वैश्विक विरासत बनाएगी भाजपा  – पीएम मोदी

इसके बाद पीएम मोदी ने सत्तारूढ़ वाममोर्चा को आड़े हाथ लिया। कहा कि एलडीएफ-यूडीएफ केरल की हालत खराब कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल से लेकर केरल तक सभी वामपंथी सरकारों का चरित्र एक समान है। कुछ भी दाहिना या बायां नहीं यानी कुछ भी नहीं बचा और कुछ भी सही नहीं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि केरल की प्राकृतिक सुंदरता हर किसी का मन मोह लेती है। केरल में कई मंदिर, चर्च और आस्था के स्थान हैं। अगले 5 वर्षों में भाजपा केरल को एक वैश्विक विरासत बनाने के लिए काम करेंगी। हम केरल को राजमार्गों, एक्सप्रेसवे और हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों के नेटवर्क से जोड़ेंगे।

Misir Besra Arrest Dhanbad: ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ के बाद बड़ी कार्रवाई,...

Misir Besra Arrest Dhanbad: झारखंड पुलिस और सुरक्षा बलों के संयुक्त ऑपरेशन 'दौरा पहाड़' के बाद, बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पांच आरोपियों को...

DGP ने कहा- सभी महिला थानों में बनेंगे एक एंटी ट्रैफिकिंग...

पटना : बिहार में साइबर क्राइम से भी ज्यादा खतरनाक और तेजी से बढ़ता अपराध मानव तस्करी है। मानव तस्करी के मामले साइबर अपराध...

NTPC Displaced Compensation Hazaribagh: NTPC विस्थापितों को बड़ी राहत मिलेगी? ऊर्जा...

NTPC Displaced Compensation Hazaribagh: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने नई दिल्ली में केंद्रीय बिजली मंत्रालय के सचिव पंकज अग्रवाल से मुलाकात की।...