समय पर करें निगम टैक्स का भुगतान नहीं तो होगी कार्रवाई- महापौर गिरिडीह

268
Advertisment

गिरिडीह :  नगर निगम सभागार में प्रभारी महापौर प्रकाश राम की अध्यक्षता में राजस्व वसूली को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। मौके पर नोडल पदाधिकारी, सहायक, टैक्स कलेक्टर, सहित शॉपिंग कलेक्शन, होल्डिंग टैक्स, डेड लाइसेंस, वाटर टैक्स आदि की वसूली कर रही एजेंसी के लोग भी शामिल हुए। इस दौरान प्रभारी महापौर ने बताया की निगम के आय का स्रोत कर वसूली है। कोरोना के समय राजस्व की वसूली नहीं होने के कारण निगम को काफी घाटा हुआ है। उसी को लेकर तेजी से राजस्व की वसूली कैसे हो इस संबंध में विचार विमर्श किया गया। बैठक में निर्देश दिया गया की कर वसूली सही तरीके से नहीं होने के कारण विकास कार्य बाधित हो रहा है। जिसके कारण लोगों तक विकास की योजना सही समय पर नहीं पहुंच पाती है। उन्होंने कहा कि बहुत लोग वैसे भी हैं जो टैक्स देने की स्थिति में है पर समय पर टैक्स का भुगतान नहीं कर रहे हैं उन लोगों से जल्द से जल्द टैक्स का भुगतान करें। अधिक टैक्स हो जाने के कारण निगम की टीम की ओर से कार्रवाई की जाएगी।

Advertisment

गिरिडीह : जंगल से बरामद हुआ महिला का अधजला शव, नहीं हो पाई शिनाख्त

Advertisement