और यहां चलते-चलते लग गई कार में आग, आगे फिर हुआ……..

Hazaribagh- हजारीबाग के झील क्षेत्र में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल बन गया जब हजारीबाग के नवाबगंज का एक परिवार बुढ़िया माता मंदिर इचाक से पूजा कर के घर लौट रहा था कि तभी अचानक कार में आग लग गई और आग देखते ही देखते पूरे कार को अपने चपेट में ले लिया। पूरा कार धू-धू कर जलने लगा।

पूजा कर लौटने के दौरान घटी घटना

जानकारी के मुताबिक राजेश प्रसाद अपने पूरे परिवार के साथ अपनी हुंडई कम्पनी की सेंट्रो कार से पूजा करने इचाक के बुढ़िया माता मंदिर गए थे। पूजा कर वापस लौटते वक्त झील क्षेत्र में उनकी कार बंद हो गई। दुबारा चालू करने पर कार चालू तो गई परन्तु उससे धुआं निकलने लगा।

ये भी पढ़ें- नहीं रहा पाकिस्ताना डॉन अमीर सरफराज……..

राजेश प्रसाद ने धुआं देख परिवार के सभी लोगों को कार से बाहर निकाल दिया और तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन किया। परन्तु फायर ब्रिगेड के आने तक कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गया था।

हालांकि फायर ब्रिगेड ने 10 मिनट में आग पर काबू पा लिया था। घटना के बाद अग्निशमन सेवा पदाधिकारी ने बताया कि शॉर्ट-सर्किट से आग लगी है इस पर ध्यान देने की जरूरत है।

Land Fraud: रांची में जमीन बेचने के नाम पर 35 लाख...

 रांची के बीआईटी मोड़ क्षेत्र में जमीन बिक्री के नाम पर 35 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पांच...

Expired Beer Scam: बोकारो में नष्ट करने की जगह दुकान पहुंची...

 बोकारो में नष्ट करने के लिए परमिट ली गई 1500 पेटी एक्सपायर्ड बीयर कथित तौर पर दुकानों तक पहुंच गई। उत्पाद विभाग ने जांच...

Maiya Samman Yojana Update: झारखंड में 6 लाख घटे लाभुक, सत्यापन...

झारखंड में मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों की संख्या लगातार घट रही है। सत्यापन के बाद यह आंकड़ा 50 लाख से नीचे जा सकता...