हजारीबाग : एटीएम में कार्ड फंसा, मदद के बहाने उड़ा लिया 45 हजार रुपए

हजारीबाग:  सदर थाना क्षेत्र के अन्नदा चौक स्थित एटीएम में कार्ड फंसते ही 45000 रुपए की ठगी हो गई। पीड़िता हरजीत कौर ने थाने में इसकी सूचना दी है। मंगलवार को वह मामला दर्ज कराएगी।

बता दें कि एटीएम खराब है। जो भी लोग भी उस मशीन में कार्ड डालते हैं उनका कार्ड फंस जाता है। एटीएम के पास ठग ने अपना मोबाइल नंबर एटीएम इंजीनियर लिखकर चिपका रखा है।

कार्ड फंसने के बाद जब उपभोक्ता एटीएम इंजीनियर समझ कर ठग को फोन लगाते हैं और ठगी का शिकार हो जाते हैं। ठग एटीएम के आसपास ही रहकर उसे बताता है कि वह उसे सीसीटीवी कैमरे से देख रहा है, वह अमुक रंग का कपड़ा पहना हुआ है, जिससे उपभोक्ता को विश्वास हो जाता है।

इसके बाद ठग उपभोक्ता का पिन नंबर पूछने के बाद खाते को साफ कर देता है। यही घटनाक्रम हरजीत कौर के साथ भी ठग ने दोहराया।

MGNREGA Wage Payment: बिहार में भूमिहीन परिवारों के लिए बड़ा निर्देश,...

MGNREGA Wage Payment: बिहार के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने बक्सर मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar Flood Relief: बिहार के बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए बड़ी...

Bihar Flood Relief: बिहार में बाढ़ से फसल क्षति झेलने वाले किसानों को राहत देने के लिए राज्य सरकार ने कृषि इनपुट अनुदान की राशि...

Bihar Udyami Yojana: 2 लाख रुपये की सहायता से राधा ने...

Bihar Udyami Yojana: बिहार में युवा अब सरकारी योजनाओं की मदद से अपना कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे...