तेज रफ्तार कार ने युवक को मारी टक्कर, घटनास्थल पर हुई मौत

गिरिडीह : पचम्बा थाना क्षेत्र नावाडीह में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया . हादसे में पुलिस की बोर्ड लगी एक्सयूवी कार ने मोटरसाइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें मोटरसाइकिल सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि यूसुफ अंसारी नामक युवक मोटरसाइकिल से गिरीडीह की ओर जा रहा था .

इसी बीच पचम्बा थाना क्षेत्र के नावाडीह में शराब लदे तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. खबर मिलते ही पचम्बा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची . इसी बीच मृतक के परिजन पहुंचकर हंगामा करने लगे.मामले को शांत करने के दरमियान परिजन और पुलिस के बीच हांथापायी भी हुई. इस दौरान पचम्बा थाना प्रभारी नीतीश कुमार,पुलिस उपाधीक्षक संजय राणा,पुलिस इंस्पेक्टर अनिल कुमार, नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी, पूरे दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को काबू कर लिया गया है .

घटनास्थल पर तनाव का माहौल रहने के कारण घटना स्थल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है.पुलिस अपनी पूरी निष्पक्षता से परिजन को समझाने की कोशिश कर रही है.

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...

Anuplal Mandal Jayanti: श्रवण कुमार बोले- ग्रामीण जीवन और समाज सुधार...

Anuplal Mandal Jayanti, कटिहार: साहित्यकार अनूपलाल मंडल की 129वीं जयंती के अवसर पर रविवार को कटिहार जिले के समेली प्रखंड मुख्यालय में समारोह आयोजित...