मधेपुरा में तेज रफ्तार का कहर, हाइवा और कार की टक्कर में चार युवकों की दर्दनाक मौत

मधेपुरा में तेज रफ्तार का कहर, हाइवा और कार की टक्कर में चार युवकों की दर्दनाक मौत

मधेपुरा : जिले से अहले सुबह एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है जिसमें तेज रफ्तार और लापरवाही ने चार युवाओं की जिंदगी छीन ली। विश्वविद्यालय और बिजली कार्यालय के बीच मुख्य सड़क पर हाइवा और कार की आमने-सामने की टक्कर में चारों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी की कार के परखच्चे उड़ गए

आज सुबह करीब चार बजे, जब शहर गहरी नींद में था, तभी अचानक एक जोरदार धमाके से इलाका दहल उठा। मधेपुरा विश्वविद्यालय और बिजली कार्यालय के बीच मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार हाइवा और एक कार में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबर्दश्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह हाइवा में फंसकर रह गई। हाइवा कार के ऊपर चढ़ गया, जिससे अंदर बैठे चारों युवक बुरी तरह फंस गए।

टक्कर की आवाज सुनकर निकले लोग

टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकले। चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला गया और सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की हुई पहचान, मृतक सोनू के घर हो रही थी भोज की तैयारी 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद कार के अंदर का मंजर बेहद भयावह था। हर तरफ खून बिखरा हुआ था। ड्राइविंग सीट पर बैठे युवक का सिर बाहर की ओर लटक गया था, जबकि आगे और पीछे बैठे युवकों की हालत भी बेहद गंभीर थी। यह दृश्य हर किसी को झकझोर देने वाला था।

हादसे में जान गंवाने वाले चारों युवकों की पहचान सोनू कुमार, पिता अशोक साह, गुलजारबाग वार्ड नंबर 20, साहिल राज, पिता सुबोध साह, मस्जिद चौक वार्ड नंबर 13, साजन कुमार, पिता जयप्रकाश यादव, उदाकिशुनगंज, रूपेश कुमार, पिता रामनरेश दास, भर्राही सभी मधेपुरा जिले के ही रहने वाले हैं। मृतक सोनू कुमार रात में ही पिता बना था। घर में बेटे के आने की खुशी में भोज की तैयारी चल रही थी। अस्पताल में भर्ती पत्नी और बच्चे की दवा लाने निकला था मृतक ।

मौके पर पहुँची पुलिस,शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हाइवा और कार को जब्त कर लिया गया है, जबकि हाइवा चालक की तलाश जारी है।

ये भी पढे : नवादा में संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

 

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...