पांकी में बेटे ने पंखे के रॉड से पीटकर पिता को मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

पलामू: रिकेश भुइयां ने पंखे के रॉड से मारकर अपने पिता कृष्णा भुइयां की हत्या कर दी घटना मेदिनीनगर पांकी थाना क्षेत्र की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पांकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी

वही इस मामले में आरोपी को पुलिस ने 302 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  पांकी पुलिस के अनुसार, रिकेश भुइयां ने बयान दिया कि मां के निधन के बाद उसके पिता सभी पुश्तैनी जमीन को बिना सहमति के बेच रहे थे।

विरोध करने के बाद भी वो नहीं मान रहे थे। इसी बात से वह अपने पिता से काफी परेशान रह रहा था। सोमवार की सुबह उसकी अपने पिता से बहस हो गई। इसी बीच बेटे को गुस्सा आ गया और उसने पंखे के रॉड से पिता पर वार कर दिया। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

आरोपी

Highlights

Bokaro News: बोकारो में बारिश से सड़क पर जलजमाव, रेलवे पुल...

Bokaro News: सोमवार को हुई बारिश ने बोकारो स्टील प्लांट (BSL) इलाके में पानी जमा होने (वॉटरलॉगिंग) की पुरानी समस्या को फिर से उजागर...

Giridih News: गिरिडीह में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक गंभीर रूप...

Giridih News: गिरिडीह जिले के तिसरी ब्लॉक में लोकाय पंचायत भवन के पास एक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे बनी खाई...

Jharkhand Students Scheme: झारखंड के 800 छात्रों को साइकिल देने के...

Jharkhand Students Scheme: सोमवार को रांची के धुर्वा स्थित TVS सीनियर सेकेंडरी स्कूल में साइकिल वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान,...