सीसीएल सिरका कोलयरी में पत्थर लोड होलपैक पलटा, ऑपरेटर घायल

रामगढ़. सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र की कोलयरी परियोजना सिरका खुली खदान में कोयला डिपो के पास बुधवार दोपहर करीब चार बजे हॉलरोड मोड़ पर पत्थर (ओबी) लादकर ले जा रहा होलपैक (डंपर) बीमल 60404 अचानक पलट गया। इस दौरान होलपैक से कूदकर चालक ऑपरेटर ईश्वर तुरी ने अपनी जान बचाई। वहीं सूचना मिलने के बाद ऑपरेटर को चिकित्सा के लिए सीसीएल नईसराय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया।

सीसीएल सिरका कोलयरी में पत्थर लोड होलपैक पलटा

वहीं प्रबंधन को घटना की सूचना मिलते ही सिरका पीओ श्रीकांत शर्मा, मैनेजर रमेश कुमार, सुरक्षा पदाधिकारी एसके तिवारी समेत कई अधिकारी और माईनिंग कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच गए। साथ ही छोटे ग्रेडर और किराण से होलपैक (डंपर) को सीधा करने का कार्य किया गया। काफी मशक्कत के बाद शाम करीब 6 बजे होलपैक सीधा 6 चक्को पर खड़ा हो पाया।

जानकारी के मुताबिक, होलपैक संख्या बीमल 60404 बीते तीन दिनों पहले ऑपरेटर सुशील पंडित के द्वारा चलाया जा रहा था, लेकिन कोयला डिपो के समीप ओबी डंप करने के बाद जैसे ही होलपैक हॉल रोड से नीचे जाने लगा तो मोड़ के पास चारों चक्का होलपैक से अलग होकर खदान सड़क पर रुक गया। इससे बड़ा हादसा टला। वहीं जर्जर असुरक्षित होल पैक मशीन को प्रबंधन द्वारा बनवाने के बाद आज द्वितीय पाली में उत्पादन कार्य में लगाया गया, लेकिन पहले ट्रिप में ही होलपैक ने कोयला डिपो के समीप धोखा दे दिया और पत्थर ओबी लदा होलपैक हॉल रोड पर पलट गया।

वास्तु विहार एड 22 22Scope News

समाचार लिखे जाने तक प्रबंधन होलपैक उठाकर लिपापोती में लगा रहा, कइयों को घटना स्थल पर जाने से रोका गया। वहीं ऑपरेटर ईश्वर तुरी की चिकित्सा जांच नईसराय में चल रही थी। हादसे के बाद से ही स्थानीय सिरका प्रबंधन के हाथ पांव फूलने लगे हैं। सूत्र बताते हैं कि भारी होलपैक जैसे मशीनों के कलपुर्जो में गड़बड़ी व जुगाड़ू तरीके से बनाकर कोलयरी उत्पादन कार्य में भारी मशीनों को लगाया जाता है, जिससे आए दिन छोटी-बड़ी घटनाएं होती रहती है, जबकि कामगारों की जान पर भी आफत बनी रहती है।

सूचना मिलने के बाद बिहार कोलयरी कामगार यूनियन (सीटू) के सिरका सचिव शत्रुधन बेदिया घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने प्रबंधन की लापरवाह व्यवस्था और खराब कलपुर्जों के सहारे भारी मशीनों को बनाने की बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि इससे कामगारों का जीवन कंपनी में योगदान देते हुए मुसीबत में पड़ जाता है। इसकी जवाबदेही प्रबंधन को लेनी होगी। साथ ही उन्होंने घटना की जांच की मांग की है।

रामगढ़ से रविकांत की रिपोर्ट

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...