Advertisment

दर्दनाक हादसा: कार और ट्रक में भिड़ंत के बाद लगी आग, सात लोग जिंदा जले

Desk. बड़ी खबर राजस्थान से है। प्रदेश के सीकर जिले में आज दर्दनाक हादसा हुआ। इसमें बच्चे समेत सात लोग जिंदा जल गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। वहीं घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गयी।

दर्दनाक हादसा: सात लोग जिंदा जले

मिली जानकारी के अनुसार, सीकर के फतेहपुर में एक बेकाबू कार ट्रक में घुस गई। इससे यह हादसा हुआ। दोनों गाड़ियों के बीच टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों में आग लग गयी। इससे कार में सवार दो बच्चे समेत सात लोग जिंदा जल गये। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद आधे घंटे तक कार में आग लगी रही है। इसकी सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सात लोग जिंदा जल गये थे। वहीं घटना के बाद आसपास में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

IPS Neeraj Kumar Singh CM Medal: देवघर के IPS नीरज कुमार...

IPS Neeraj Kumar Singh CM Medal: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल सरकार ने पुलिस सेवा में उत्कृष्ट और सराहनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ...

JSSC CGL Jobs 2026: JSSC CGL परीक्षा रद्द हुई तो 2,000...

JSSC CGL Jobs 2026: झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच, JSSC CGL परीक्षा के ज़रिए सरकारी नौकरी पाने वाले कर्मचारियों में चिंता...

JSSC CGL Exam Cancelled 2026: JSSC CGL रद्द, अब TDPL की...

JSSC CGL Exam Cancelled 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में भर्ती परीक्षाओं को लेकर...