IPL-2024 : पहली बार 100 भी नहीं बना पायी गुजरात, दिल्ली की तीसरी जीत

अहमदाबाद : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)-2024 का आगाज हो चुका है। साथ ही अब आईपीएल धीरे-धीरे के साथ तेजी से रफ्तार पकड़ लिया है। कल यानी बुधवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल-17 सीजन का 32वां मैच खेला गया। कल के मैच में दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जो कि बिल्कुल सही साबित हुआ। आईपीएल में पहली बार गुजरात की टीम 100 भी नहीं बना पायी। दिल्ली टीम की यह तीसरी जीत है।

आपको बता दें कि टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत बेहद ही खराब रही। उसके पांच बल्लेबाज 50 के अंदर ही आउट हो गए। दिल्ली के तीन बल्लेबाज केवल दहाई का आंकड़ा छू पाया लेकिन उसमें भी सबसे ज्यादा अफगानिस्तान के फिरकी ऑलराउंडर राशिद खान (31 रन, 24 गेंद, दो चौके, एक छक्का) बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी करते हुए एक विकेट चटकाए। गुजरात की पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में 89 रन पर ऑलआउट हो गई। दिल्ली की तरफ से मुकेश कुमार (14/3), इंशात शर्मा (8/2) और ट्रिस्टन स्टब्स (11/2) ने विकेट चटकाए।

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिल्टस की टीम ने 8.5 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 92 रन बनाकर मैच चार विकेट से जीत लिया। दिल्ली के ओपनर पृथ्वी शॉ (7) और ट्रिस्टन स्टब्स (20 रन, 10 गेंद, दो चौके, दो छक्के) ने पारी की शुरुआत की लेकिन पृथ्वी जल्द ही आउट हो गए। अभिषेक पोरेल (15 रन, सात गेंद, दो चौके, एक छक्के), शाइ होप (19 रन, 10 गेंद, एक चौके, दो छक्के) और विकेटकीपर कप्तान ऋषभ पंत (नाबाद 16 रन, 11 गेंद, एक चौके, एक छक्के) ने छोटे से स्कोर में छोटी पारी खेलकर मैच जिताया। विकेट के पीछे बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ऋषभ पंत को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस तरह अंक तालिका में दिल्ली 6वें नंबर पर जबकि गुजरात सातवें स्थान पर है।

यह भी पढ़े : IPL-2024 : नारायण पर भारी पड़े बटलर, बड़े स्कोर का पीछा करके जीता राजस्थान

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

 

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026: बिहार में 33,320 शिक्षक पदों पर...

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026, पटना: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। बिहार लोक सेवा...

Jharkhand SIR Update: झारखंड में वोटर लिस्ट संशोधन तेज, 8.43 लाख...

 झारखंड में SIR के तहत 16 अक्टूबर तक फॉर्म-6 के 8,43,063 और फॉर्म-8 के 5,35,865 आवेदन डिजिटाइज हुए। रांची में नाम जोड़ने और संशोधन...

Anant Singh Road Show: मोकामा में अनंत सिंह और जनसुराज प्रत्याशी...

Anant Singh Road Show, पटना: बिहार के मोकामा विधानसभा क्षेत्र में रोड शो के दौरान कथित तौर पर नियमों के उल्लंघन का मामला सामने...