IPL-2025 : दिल्ली की राह में रोड़ा बना मुंबई, कैपिटल्स की पहली हार

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 18वां सीजन का रंगारंग उद्घाटन 22 मार्च हो चुका है। कल यानी 13 अप्रैल को 18वां सीजन का 29वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। कल के मैच में दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जो कि गलत साबित हुआ। अभी तक दिल्ली चार मैच में एक भी नहीं हारने वाली टीम कल के मैच में हार का सामना करना पड़ा। मुंबई ने दिल्ली के सामने बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया था लेकिन कैपिटल्स ने यह मैच 12 रन से हार गया।

Goal 6 22Scope News

MI ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 205 रन बना डाले

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की तरफ से पारी की शुरुआत करने आए पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (18) और विकेटकीपर बल्लेबाज रयान रिकेलटन (41 रन, 25 गेंद, पांच चौके, दो छक्के) ने पहले विकेट के लिए 47 रन बनाए। इसके बाद 360 डिग्री बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (40 रन, 28 गेंद, पांच चौके, दो छक्के), युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा (59 रन, 33 गेंद, छह चौके, तीन छक्के) और एक और युवा बल्लेबाज नमन धीर (नाबाद 38 रन, 17 गेंद, तीन चौके, दो छक्के) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम को निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 205 रन बना डाले।

यह भी देखें :

DC की पहली हार, करुण और अभिषेक को छोड़ कोई बल्लेबाज नहीं चला

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम की तरफ से पारी की शुरुआत जेक फ्रेजर-मैकगर्क और अभिषेक पोरेल (33 रन, 25 गेंद, तीन चौके, एक छक्के) ने की लेकिन टीम को पहला झटका मैकगर्क के रूप में पहले ही ओवर के पहले ही गेंद पर मिली। इसके बाद अभिषेक का साथ देने के लिए टेस्ट मैच में तिहरा शतक जमाने वाले करुण नायर (89 रन, 40 गेंद, 12 चौके, पांच छक्के) ने टीम को संभाला और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक बनाने से चूक गए। इसके बाद दिल्ली की टीम की कोई भी बल्लेबाज कुछ ज्यादा नहीं कर पाया और टीम 19 ओवर में 193 रनों पर ऑलआउट हो गई। मुंबई की तरफ से स्पिनर करण शर्मा (36/3) और न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर मिशेल सैंटनर (43/2) ने रन तो दिए लेकिन टीम को दूसरी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। कैपिटल्स के तीन बल्लेबाज रन आउट हुए। करण शर्मा को ‘मैन ऑफ द मैच’ दिया गया।

MI DC 2 22Scope News

यह भी पढ़े : IPL-2025 : जीत का स्वाद चखा MI, KKR को दी पटखनी

Bihar Free ECG Test: 606 सरकारी अस्पतालों में मुफ्त जांच, 11.43...

Bihar Free ECG Test, पटना: बिहार में हृदय संबंधी संभावित समस्याओं की समय पर पहचान के लिए सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में निःशुल्क ECG जांच...

Sarath Circle Office: सारठ अंचल कार्यालय में क्यों भड़के ग्रामीण? जाति-आवासीय...

Sarath Circle Office: जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और पारिवारिक सूची बनवाने के नाम पर कथित तौर पर पैसे लिए जाने के विरोध...

Ranchi Child Missing: रांची स्टेशन से लापता 4 साल का विवान...

Ranchi Child Missing: रेलवे स्टेशन की भीड़ में अचानक गायब हुआ चार साल का मासूम आखिरकार अपने परिवार तक लौटने की राह पर है।...