पटना : विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने आज पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कल यानी शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के चार सीटों पर पहले फेज के चुनाव की चारों सीट इंडिया गठबंधन जीतने जा रही है। हम भारी मार्जिन से चारों सीट चुनाव जीत रहे हैं।
तेजस्वी यादव से जब पूछा गया कि जमुई में एक कार्यक्रम के दौरान वहां मंच के नीचे से कुछ लोग चिराग पासवान के परिवार को गाली दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह टॉलरेट करने वाली बात नहीं है। कौन क्या कह रहा है इससे हमें क्या मतलब है लेकिन निश्चित तौर मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है। जम्मू कश्मीर में बिहार के युवक की गोली मारे जाने पर उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर प्रशासन को तत्काल इस पूरे मामले को देखना चाहिए और कार्रवाई करना चाहिए। राहुल गांधी के चुनावी सभा पर कहा कि निश्चित तौर पर चुनाव है तो आएंगे और चुनावी जनसभा करेंगे।
यह भी पढ़े : ‘गाली कौन दिया मुझे क्या पता, फालतू की बातें करना गलत’
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट


















