Advertisment

‘गाली कौन दिया मुझे क्या पता, फालतू की बातें करना गलत’

पटना : लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के आरोप पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पटना एयरपोर्ट पर बड़ा बयान दिया है। तेजस्वी ने बयान देते हुए कहा कि कौन गाली दिया, मुझे क्या पता। हम तो वीडियो देखे हैं हमको कोई भेजा था। मंच पर थोड़े कोई दे रहा है पब्लिक में कोई दे रहा है। कोई भी बनाकर दे सकता है। ऐसे तो मेरे बारे में भी लोग देते होंगे तो इस पर बात का बतंगड़ क्यों बनाना।

GOAL Logo page 0001 3 22Scope News

तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव के दौरान कौन बेवकूफ होगा जो ऐसी बातें करेगा। हम भाषण दे रहे हैं हजारों लोग है, उसमें से कोई एक वीडियो नीचे से बनाकर डाल रहा है तो इसमें क्या मतलब है। ऐसे तो कितना लोग दिन-रात हम लोगों को गाली देता है।

वहीं नीतीश कुमार को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रति हमारी सहानुभूति है, उनके दल में जो दो चार लोग हैं उनके वजह से उनकी छवि को धूमिल किया जा रहा है, उनका इस्तेमाल किया जा रहा है। जब समय आएगा और हम किताब लिखेंगे तो उस किताब में उन लोगों का भी जिक्र करेंगे की कौन लोग है जो बिहार के सीएम नीतीश कुमार का इस्तेमाल किए है। हम तो बेटा की तरह उनके साथ थे, लेकिन उनके दल में कुछ लोगों को नागवार लगा।

यह भी पढ़े : तेजस्वी ने कह दिया, बिहार का परिणाम चौंकाने वाला, BJP को होगा सफाया

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

मंत्री रामचंद्र प्रसाद ने कहा- प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के...

पटना : प्रकृति और पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने में बाघों की अहम भूमिका है। बाघों का संरक्षण सिर्फ एक वन्यजीव को सुरक्षित...

Shravani Mela 2026: मुख्यमंत्री की निगरानी में शुरू हुआ श्रावणी मेला...

Shravani Mela 2026: झारखंड-बिहार सीमा पर स्थित डुम्मा एंट्री गेट पर मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार, प्रार्थना, नारियल फोड़ने, रिबन काटने और औपचारिक दीप प्रज्वलन के...

अमर्यादित आचरण के आरोप में नरकटियागंज के शिक्षिका व शिक्षक निलंबित

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के मंत्री मिथिलेश तिवारी के निर्देश पर बुधवार को पश्चिम चंपारण के जिला शिक्षा अधिकारी ने अमर्यादित...