DARBHANGA में विजय सिन्हा की फिसली जुबान, नीतीश कुमार को कहा प्रधानमंत्री

DARBHANGA

दरभंगा: बिहार के दरभंगा लोकसभा क्षेत्र से एनडीए के उम्मीदवार गोपालजी ठाकुर ने अपना नामांकन दाखिल किया। जिसके बाद मेडिकल ग्राउंड में आशीर्वाद सह नामांकन सभा आयोजित की गई। सभा में एनडीए के सभी घटक दल के नेता मौजूद थे। वही नामांकन जन सभा को सम्बोधित करते हुए बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा की एक बार फिर जुबान फिसली। विजय सिन्हा अपने संबोधन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बता डाला। जैसे ही उन्हें इस बात की समझ आई वे अपनी बातों को संभालते हुए अपने वक्तव्य को दूसरी ओर ले गए।

वहीं विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव के नौकरी बांटने के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मैं बता देना चाहता हूं कि बड़बोले पिता के बड़बोले पुत्र के पास पांच विभाग था। तेजस्वी यादव के पास पथ निर्माण विभाग की जिम्मेदारी थी। उस विभाग में दो बार मंत्री ही नहीं उपमुख्यमंत्री के रूप में तेजस्वी ने प्रभार लिया। क्या उस विभाग में एक भी नियुक्ति हुई। इसका जवाब उनके पास है क्या। जो अपने विभाग में नियुक्ति नहीं कर सकता वह ढोल बजा रहा है। एनडीए के समय में शुरू हुई नियोजन प्रक्रिया को वे अपनी उपलब्धि बता रहे हैं।

शिक्षा विभाग में हुई भर्ती पर वजय सिन्हा ने कहा कि राजद कोटे से बने मंत्री ने शिक्षक नियुक्ति की फाइल पर हस्ताक्षर तक नहीं किया। उनको तो रामायण और रामचरित मानस को गलत बताने से फुर्सत ही नहीं था। उन्हें सनातन के संतानों को लज्जित करने से फुर्सत नहीं मिलता था। बहाली और नियुक्ति के नाम पर जो घोटाला किया है, देश जानती है। आपकी जो सोच है, जो विजन है, जो नियत है और जो नीतियां है, उसे बिहार आगे नहीं बढ़ सकता।

इसी दौरान विजय सिन्हा की जुबान फसली और उन्होंने कहा कि देश के माननीय प्रधानमंत्री नीतीश कुमार फिर उन्हें तुरंत इस बात का संज्ञान लिया और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा। वही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने मिलकर जो संकल्प लिया है कि हमको विकसित बिहार बनाना है। बिहार के अंदर युवाओं के भविष्य को बनाना है। समृद्ध बिहार के साथ लोगों को नए भारत के दौर में सम्मिलित करना है। इसलिए एनडीए के 40 के 40 सीट प्रधानमंत्री को हमें देना है। जब 40 देंगे तो उसे पर एक शून्य और आएगा और इस बार 400 पार कर जाएगा।

दरभंगा से रवि झा की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव को लेकर पटना पुलिस ने 12 पर लगाया गया सीसीए तो जबकि 64 अवैध…

DARBHANGA

DARBHANGA
DARBHANGA
DARBHANGA
DARBHANGA
DARBHANGA

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...