पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने शिक्षक नियुक्ति परीक्षा (टीआरई) का संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया है। जारी कैलेंडर के अनुसार टीआरई तीसरे चरण की परीक्षा 10 और 12 जून को होगी जबकि परीक्षा परिणाम 10 जुलाई को घोषित कर दी जाएगी। बीपीएससी की तरफ से यह भी बताया गया है कि हर वार्स 24 अगस्त को बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा ली जाएगी और उसका परिणाम 24 सितंबर को जारी कर दिया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार प्रधान शिक्षक की परीक्षा 13 जून को होगी जबकि हेडमास्टर की परीक्षा 14 जून को।
आपको बता दें कि टीआरई परीक्षा बीते 15 मार्च को आयोजित की गई थी लेकिन पेपर लीक की वजह से बीपीएससी ने परीक्षा को रद्द कर दिया था। पेपर लीक मामले में इओयू जांच कर रही है और करीब 150 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया था। मामले में बताया जा रहा है कि बीपीएससी के अध्यक्ष रवि मनु भाई परमार ने कई बैठकों में समीक्षा करने के बाद टीआरई परीक्षा की तिथि निर्धारित की है।
पटना से विवेक पांडेय की रिपोर्ट
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- भागलपुर में अगलगी में जले 17 घर, सिलिंडर भी हुआ ब्लास्ट
BPSC
BPSC


















