Advertisment

BPSC Tre 3.0 Exam : शिक्षक भर्ती परीक्षा का आज जारी होगा एडमिट कार्ड

पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)  Tre तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड आज यानी नौ जुलाई को जारी करेगा। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को उस जगह की जानकारी मिलेगी जहां उनका केंद्र होगा। बिहार के 27 जिलों में चार सौ से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा 19 से 22 जुलाई के बीच होगी। आयोग की ओर से परीक्षा का शिड्यूल पहले ही जारी कर दिया गया था।

आपको बता दें कि इस बार आयोग ने सभी डीएम को परीक्षा में किसी तरह की कोताही नहीं बरतने को कहा है। सभी केंद्रों पर जैमर लगा रहेगा। साथ ही आयोग कार्यालय से लाइव मॉनिटीरिंग होती रहेगी। इसके अलावा प्रश्नों को लेकर कई स्तर पर गोपनीय कार्य किए जा रहे हैं जिसे भेदना मुश्किल होगा। परीक्षा हॉल में प्रवेश से पहले कई स्तर पर जांच होगी। करीब छह लाख अधिक अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। 19 जुलाई को कक्षा 6-8 के लिए गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत और ऊर्दू विषय की परीक्षा होगी। 20 जुलाई को कक्षा 1-5 के लिए सभी विषयों की परीक्षा होगी। 21 जुलाई को 9वीं और 10वीं के सभी विषय तो 22 जुलाई को 11वीं और 12वीं के सभी विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

87 हजार 774 पदों को भरने के लिए होगी परीक्षा

दरअसल, बीपीएससी  Tre 3.0 की शिक्षक भर्ती परीक्षा में कुल 87 हजार 774 पदों पर नियुक्ति होनी है। 19, 20, 21 और 22 जुलाई को दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जा रही है। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर आना अनिवार्य है। कोई भी परीक्षार्थी विलंब से अगर सेंटर पर पहुंचता है तो प्रवेश नहीं मिलेगा। तीसरे चरण की परीक्षा पांच मार्च को ली गई थी लेकिन पेपर लीक होने के बाद यह परीक्षा रद्द कर दी गई थी।

यह भी पढ़े : BPSC Tre 3.0 का होगा दुबारा एग्जाम, शिक्षक अभ्यर्थियों में है डर का माहौल

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

JCECEB Lateral Entry Counselling 2026: रिजल्ट जारी, 6 अगस्त से Registration...

जेसीईसीईबी ने इंजीनियरिंग लैटरल एंट्री 2026 का रिजल्ट और फर्स्ट राउंड काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया। 6 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 8 अगस्त तक चॉइस...

Jharkhand Naxal Operation: असीम मंडल दस्ते के 3 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार,...

सरायकेला खरसावां पुलिस ने असीम मंडल दस्ते के तीन हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया। तीनों पर कुल 22 लाख रुपये का इनाम था और...

Jharkhand Monsoon Session: आज से विधानसभा सत्र शुरू, JPSC JSSC परीक्षा...

झारखंड विधानसभा का पांच दिवसीय मॉनसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। जेपीएससी जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं का मुद्दा सदन में प्रमुख...