दिल्ली में कांग्रेस CEC की बैठक जारी, आज हो सकती है बिहार के 6 सीटों पर…

New Delhi : लोकसभा चुनाव में बिहार की सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा के लिए कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चल रही है। बैठक में भाग लेने के लिए बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह पहले ही दिल्ली पहुंच चुके थे। बिहार में लोकसभा सीटों पर नाम की लिस्ट स्क्रीनिंग समिति ने सीईसी को सौंप दी है। बताया जा रहा है कि स्क्रीनिंग समिति ने एक सीटों पर एक से अधिक नाम सीईसी को सौंपा है जिसको लेकर आज मंथन चल रहा है।

उम्मीद जताई जा रही है कि लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा भी कांग्रेस आज ही करेगी। कांग्रेस बिहार के 40 सीटों में से 9 सीट पर चुनाव लड़ रही है जिसमें 6 सीट पर अभी उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की गई है। अभी तक बिहार में कांग्रेस ने भागलपुर, कटिहार और किशनगंज सीट पर सिर्फ अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है। कांग्रेस सीईसी की बैठक में पटना साहिब, सासाराम, समस्तीपुर, महाराजंग, पश्चिम चंपारण और मुजफ्फरपुर सीट पर उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगेगी।

पटना से अभिषेक की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- RJD के हो गए महबूब, कहा ‘समझ नहीं आया क्यों कटा मेरा टिकट, तेजस्वी ने….

CEC

CEC
CEC

Bihar Flood: नेपाल में जलप्रलय के बाद बिहार Alert, CM सम्राट...

 नेपाल में सैलाब के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा है। CM सम्राट चौधरी ने सीमावर्ती इलाकों का एरियल सर्वे कर राहत-बचाव तैयारियों...

Bihar Police: जिसे पढ़ाया-लिखाया, नौकरी लगते ही उसी पति को छोड़...

 बिहार के रोहतास में पति ने महिला पुलिसकर्मी पर नौकरी लगने के बाद कथित प्रेमी संग घर से जाने का आरोप लगाया है। पुलिस...

Jairam Mahato: जयराम महतो ने माफी से किया इनकार, बोले- फांसी...

 डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी विवाद में नया मोड़ आया है। विधायक ने माफी से इनकार किया, पुलिस एसोसिएशन ने गिरफ्तारी...