Advertisement
Advertisement

Bokaro News: ‘राष्ट्रीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम’ के तहत कांग्रेस पार्टी ने की प्रेस वार्ता, युवा प्रवक्ता की है तलाश

Bokaro News: अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम के तहत जिला कांग्रेस कमिटी के सोशल मीडिया चेयरमैन गजेंद्र सिंह ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (मीडिया सेल) बोकारो परिषद में प्रेस को संबोधित किया. इस प्रेस वार्ता में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गण एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित हुए. आज बोकारो सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने चुनाव आयोग और भाजपा पर जोरदार हमला किया और आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग SIR के जरिए लोगों का वोट काटने में लगी हुई है. आज के समय में चुनाव आयोग नकारा हो गए है. जबकि हमारी कांग्रेस की सरकार जब केंद्र में थी तो चुनाव आयोग सशक्त था. जहां किसी का दबाव नहीं चलता था.

Bokaro News: युवा प्रवक्ता की कर रही है पार्टी तलाश

बताते चले कि कांग्रेस पार्टी निचले स्तर से ऊपरी स्तर तक अच्छे प्रवक्ता की खोज में है. ताकि लोगों तक पार्टी के विचार को पहुंचाया जा सके. इसके लिए प्रवक्ता का टैलेंट हंट के जरिए अच्छे प्रवक्ता की खोज में पार्टी लगी हुई है. उन्होंने कहा कि पार्टी आज के युवाओं  को सुनहरा अवसर दे रही है, जहां वो राष्ट्रीय पार्टी में जुड़कर अच्छे प्रवक्ता बनकर पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचा सकते हैं.

हम सभी को ऐसे प्रवक्ता की खोज है और इसके लिए कोई पैरवी करने की जरूरत नहीं है. क्योंकि हमारी पार्टी उचित मंच दे रही है. उन्होंने कहा कि स्थानीय भाषा के जानकर भी हमारे प्रवक्ता बन सकते हैं. वे बोकारो के सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए उक्त बातें कही. उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति क्यूआर कोड के जरिए आवेदन डाल सकते है. बोकारो से चूमन की खबर…

Commercial Advertisment

East Champaran VB G Ramji Yojana: 649 योजनाओं से बदलेगी गांवों...

East Champaran VB G Ramji Yojana, मोतिहारी: बिहार के ग्रामीण विकास विभाग एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने शुक्रवार, 6...

Rajgir Glass Bridge: अब 5 साल के बच्चे भी कर सकेंगे...

Rajgir Glass Bridge: बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल राजगीर नेचर सफारी के विश्व प्रसिद्ध ग्लास ब्रिज को लेकर पर्यटकों के लिए बड़ी...

Samrat Chaudhary Panchayat Solar Panel: पंचायतों में बिजली से लेकर पेयजल...

Samrat Chaudhary Panchayat Solar Panel, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पंचायतों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और सरकारी योजनाओं के प्रभावी...