अस्वस्थ राहुल गांधी उलगुलान रैली में नहीं आएंगे, मध्य प्रदेश का दौरा भी किया रद्द

डिजीटल डेस्क : झारखंड की राजधानी रांची में रविवार अपराह्न इंडी गठबंधन की ओर से उलगुलान रैली की जा रही है। इसमें कांग्रेस की ओर से सांसद राहुल गांधी और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पहुंचने की संभावनाओं पर फानी फिर गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अचानक अस्वस्थ होने की सूचना रविवार दोपहर सामने आई है। उसी कारण उनका रविववार को मध्य प्रदेश दौरा अचानक रद्द कर दिया गया है। उनके स्थान पर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की प्रस्तावित दो बड़े चुनावी कार्यक्रम में पार्टी अध्यक्ष खरगे का कार्यक्रम तय हुआ है। ऐसे में उनका रांची दौरा संदिग्ध माना जा रहा है।

खजुराहो और सतना में था राहुल गांधी का कार्यक्रम

बताया जा रहा है कि तय कार्यक्रम के अनुसार, राहुल विशेष विमान से खजुराहो पहुंचने वाले थे और फिर वहां से हेलीकाप्टर से सतना को जाने वाले थे। मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर दी है। उन्होंने लिखा कि अब राहुल गांधी की जगह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रविवार को प्रचार का जिम्मा संभालेंगे। इसी के साथ उन्होंने इसी पोस्ट में स्पष्ट किया कि राहुल गांधी का सतना दौरा उनके अस्वस्थ होने के चलते रद हुआ है। राहुल सतना में एक चुनावी सभा को संबोधित करने वाले थे। विधानसभा चुनाव के बाद पिछले छह महीने के दौरान सतना में यह उनका दूसरा दौरा होता।

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने तुरंत मध्य प्रदेश का बनाया कार्यक्रम

इस बीच कांग्रेस के चुनाव कार्यालय से दी गई जानकारी के अनुसार राहुल गांधी विशेष विमान से खजुराहो पहुंचने वाले थे और फिर वहां से हेलीकाप्टर से सतना को रवाना होने वाले थे। मध्य प्रदेश कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने एक्‍स हैंडल पर पोस्‍ट करते हुए लिखा कि राहुल गांधी जी अस्वस्थ होने के कारण आज सतना नहीं आ पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष और हमारे वरिष्ठ नेता आदरणीय खरगे जी से सतना जाने के लिए अनुरोध किया। पटवारी ने इसी क्रम में आगे लिखा है कि मध्यप्रदेश की जनता के प्रति गहरा सम्मान भाव रखने वाले खरगे ने तुरंत सतना में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा के समर्थन में होने वाली सभा में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कर ली। उन्‍होंने कहा कि राहुल जी शीघ्र ही नए कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश की जनता से रूबरू होंगे।

Dalma Naxalite campaign: दलमा में नक्सलियों पर पुलिस का शिकंजा, 1...

Dalma Naxalite campaign: दलमा और आसपास के सीमावर्ती इलाकों में नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है।...

UP Election 2027: क्या यूपी में उम्मीदवार उतारेगी JDU? मंत्री श्रवण...

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने संगठनात्मक तैयारियां तेज करने की शुरुआत कर दी है।...

Bihar Fertilizer Sale: 1 सितंबर से 19 जिलों में बदलेगी खाद...

Bihar Fertilizer Sale, पटना: बिहार में किसानों को उर्वरक की उपलब्धता और बिक्री प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए डिजिटल व्यवस्था लागू की...