KATIHAR में लालू और कांग्रेस पर जम कर बरसे अमित शाह, कहा नरेंद्र मोदी की सरकार यानि डबल इंजन की विकास वाली सरकार

कटिहार: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज कटिहार पहुंचे जहां वे एनडीए के उम्मीदवार के समर्थन में मतदान की अपील की। कटिहार में अमित शाह ने लालू राबड़ी राज की याद दिलाते हुए उनके ऊपर जम कर निशाना साधा और कहा कि आज नरेंद्र मोदी की सरकार में देश तेजी से विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि लालू जी अपने राज में जंगलराज स्थापित करके रखे थे और एक बार फिर से वे बिहार को लालटेन युग में ले कर जाना चाहते हैं। इतने दिनों तक लालू जी कांग्रेस के साथ रहे और हमेशा गरीबी हटाओ का नारा देते रहे लेकिन गरीबी नहीं हटी। दस साल के अंदर मोदी जी ने गरीबों के जीवन में बहुत बड़ा परिवर्तन किया।

कांग्रेस पर हमला करते हुए अमित शाह ने कहा कि पहले आतंकवादी हमला होता था लेकिन सरकार कुछ नहीं करती थी लेकिन अब देखिये पुलवामा में आतंकवादी हमला हुआ तो हमने पाकिस्तान में घुस कर बदला लिया। अमित शाह ने कहा कि गरीबों को हर दिन डेढ़ लाख लोगों को मुद्रा लोन देने का काम किया। मोदी जी 10 साल में 9 लाख 23 हजार करोड़ रुपए देने का काम किया। कटिहार में ढेर सारे काम हुए हैं। नारायणपुर पूर्णिया सड़क का काम, 4 लेन सड़क, बाईपास का काम, रिवर फ्रंट का काम, ओवर ब्रिज का हुआ।

कटिहार में इंजीनियरिंग कॉलेज बना, पॉलिटेक्निक कॉलेज का निर्माण हो रहा है। लालू के साथ और पंजे के साथ जायेंगे तो अत्याचार मिलेगा। मोदी जी यानि डबल इंजन की सरकार के साथ जायेंगे तो विकास मिलेगा। लालू यादव की सरकार में गरीब, अति पिछड़े के साथ अत्याचार किया जा रहा था। नरेंद्र मोदी ने पिछड़ा वर्ग को संवैधानिक मान्यता दिया। पिछड़ा वर्ग आयोग बनाने का काम किया. केंद्रीय विद्यालय,नवोदय विद्यालय और सैनिक स्कूल के दाखिले में भी आरक्षण दिलाया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- BPSC परीक्षा पेपर लीक के पांच आरोपी गिरफ्तार, EOU की टीम ने उज्जैन में दबोचा

KATIHAR KATIHAR KATIHAR KATIHAR

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...