लालू-राबड़ी पर अमित शाह के हमले पर RJD ने किया पलटवार, कहा ‘जुट नहीं बोलने देंगे…’

RJD  पटना: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर बिहार आये थे। अमित शाह ने राजधानी पटना के बापू सभागार में सहकारिता विभाग के कार्यक्रम और गोपालगंज में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात कही तो दूसरी तरफ उन्होंने लालू-राबड़ी पर जम कर बरसे भी। लालू राबड़ी पर हमले और अमित शाह के चुनावी वादों पर अब राजद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। RJD के प्रवक्ता मनोज झा ने एक वीडियो मैसेज जारी करते हुए अमित शाह पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। RJD RJD 

RJD प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि गृह मंत्री बिहार आये थे और वे आदतन कई झूठ भी बोले। कई वर्षों से देख रहा हूं कि वे लोग सिर्फ झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने बिहार दौरे में लालू यादव के दौर और अभी एनडीए के दौर की चर्चा की। मनोज झा ने कहा कि ये लोग मुद्दे पर बात नहीं करेंगे। कभी प्रधानमंत्री बिहार की बंद चीनी मिलें शुरू करवा रहे थे और उसी चीनी की चाय पीने वाले थे लेकिन अब उस पर बात नहीं करेंगे।

यह भी पढ़ें – Bihar में बाढ़ बन जायेगा भूतकाल, अब माता सीता की बारी, लालू राबड़ी पर भी बरसे अमित शाह

RJD ने किया पलटवार

पूर्णिया एयरपोर्ट में अब तक एक ईंट नहीं लगी और ये पहले ही शुरू करवा चुके हैं, दरभंगा एम्स शुरू करवा चुके हैं। ये लोग बस झूठ बोलते रहते हैं। इनके स्वास्थ्य मंत्री ने बिहार में प्रति जिला चार मेडिकल कॉलेज की बात कर दी लेकिन उस पर बात नहीं करनी है। उन्होंने तेजस्वी की घोषणाएं माई बहिन मान योजना, दिव्यांग जन और वृद्धा पेंशन में बढ़ोतरी, दो सौ यूनिट मुफ्त बिजली इत्यादि की बातें करते हुए कहा कि मुझे सिर्फ इन्हीं सब मुद्दों पर बात करनी है।

यह भी पढ़ें – CM आवास में NDA कोर कमिटी की बैठक शुरू, अमित शाह करेंगे रणनीतियों पर चर्चा

RJD प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि अमित शाह जी आपको मौलिक मुद्दों पर लायेंगे और झूठ नहीं बोलने देंगे। इस दौरान मनोज झा ने कहा कि आप लालू राबड़ी काल की बात तो करते हैं लेकिन बता दें कि अगर ये कर्पूरी, लालू, मुलायम, कांसीराम नहीं होते तो आज आप भाजपा में हाशिये पर होते, प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को स्वीकार नहीं किया जाता लेकिन ये बात आप नहीं समझेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें –   अचानक यात्रा स्थगित कर दिल्ली रवाना हुए Kanhaiya, कार्यकर्ताओं और बाउंसर के बीच हुई धक्कामुक्की

पटना से अंशु झा की रिपोर्ट

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...