छपरा पहुंचे अमित शाह, कहा- 20 साल में सबसे बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही NDA

छपरा : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच देश के गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह छपरा में जनसभा कार्यक्रम के मंच पर पहुंचे। जहां नेताओं ने उनका स्वागत किया। उनका भाषण सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 20 साल में सबसे बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।

Goal 7 22Scope News

छपरा में अमित शाह ने भरी हुंकार, कहा- मारी लड़ाई लालू के…

अमित शाह ने बिहार के छपरा में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी लड़ाई लालू-राबड़ी के जंगलराज से है। मैं आपको बताना चाहता हूं कि 20 साल में अबकी बार सबसे ज्यादा पूर्ण बहुमत से एनडीए जीतने वाली है। एनडीए नेतृत्व नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। चौथी दिवाली 14 नंबर को होगी। जब एनडीए पूर्ण बहुमत से जीतेगी।

Amit Shah 1 1 22Scope News

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बोले अमित शाह

बिहार में अमित शाह ने दावा किया कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) के राज में आतंकवादी खून की होली खेलते थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने ऑपरेशन सिंदूर किया। इस ऑपरेशन के माध्यम से हमने पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकी शिविरों को तबाह किया और आतंकियों को मार गिराया।

Amit Chapra 1 22Scope News

Amit Shah 2 1 22Scope News

जिस प्रचार की शुरुआत सारण से होती है उसमें विजय होता है – अमित शाह

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिस प्रचार की शुरुआत सारण से होती है उसमें विजय होता है। लालू के खिलाफ लड़ने का संकल्प लेना हो तो सारण से बड़ी जगह कोई नहीं। लालू के जंगलराज के खिलाफ आज लड़ाई है। बिहार में जैसा माहौल है 20 साल में सबसे बड़े बहुमत से सरकार बनेगी। इस बार सबसे ज्यादा बहुमत से बिहार में सरकार बनेगी। इस बार बिहार में चार दीपावली मनाने का अवसर मिलेगा। पहली दीपावली श्रीराम आने वाला दीपावली। हर महिलाओं को 10 हजार रुपया मिलना दूसरी दीपावली है। जीएसटी के 395 वस्तुओं में टक्स का छूट तीसरी दीपावली है। चौथी दीपावली 14 नवंबर को मतगणना के बाद मानेगी। लालू-राहुल का सुपड़ा साफ हो जाएगा।

Amit Shah 3 22Scope News

शाह ने कहा- आप सभी बताइए कि अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए या नहीं

उन्होंने कहा कि आप सभी बताइए कि अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए या नहीं बनना चाहिए? पीएम मोदी ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनवाया और अब पुनौरा धाम में भी माता सीता का भव्य मंदिर बन रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने मिलकर बिहार में बहुत विकास का कार्य किया है। लालू राज में यहां अपराध, पलायन और हिंसा होती थी। लेकिन एनडीए सरकार ने बिहार से पलायन को सफलतापूर्वक रोका है।

Amit Shah 4 22Scope News

यह भी देखें :

3 दिवसीय बिहार दौरे पर आए हैं शाह, आज सुबह नीतीश कुमार से मिले

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार में तीन दिवसीय दौरे पर हैं। वह आज सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पटना में उनके आवास पर पहुंचे। जहां दोनों के बीच तकरीबन 18 मिनट तक आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। शाह के साथ जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, बिहार चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी मौजूद थे। जिसके बाद अमित शाह एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। वह पटना से छपरा के लिए रवाना हुए हैं। जहां चुनाव प्रचार के लिए जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।

Amit Nitish 1 22Scope News

यह भी पढ़े : सीएम नीतीश कुमार से मिले गृहमंत्री अमित शाह, सियासी गलियारों में चर्चा तेज

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...