रिम्स में जल्द ही 14 तरह के पैथोलॉजिकल जांच की होगी शुरुआत

रांची : रिम्स में जल्द ही 14 तरह के पैथोलॉजिकल जांच की शुरुआत की जाएगी , अभी फिलहाल रिम्स में जांच की व्यवस्था पीपीपी मोड पर संचालित मेडॉल में या प्राइवेट लैब में मरीज करवाते हैं. अगर रिम्स में पैथोलॉजी जांच की शुरुआत हो जाती है तो मरीजों की जांच में होने वाले खर्च 80 से 85% तक कम हो जायेंगे.

रिम्स के पीआरओ डॉ. डीके सिन्हा ने कहा कि रिम्स में सेंट्रल लैब खोलने की प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है. इस जांच केंद्र की सुविधा न्यू ट्रॉमा सेंटर में मिलेगी. जांच के लिए जो जरूरी मशीनें होती है उसे लगा दिया गया है. यह सुविधा अगले एक हफ्ते में आम मरीजों के लिए उपलब्ध हो जाएगी. मरीजों को चौबीसों घंटे यहां जांच की सुविधा मिलेगी.

रिपोर्ट : करिश्मा सिन्हा

Kailashpati Mishra Jayanti: अगले साल से राजकीय समारोह होगा आयोजन, CM...

Kailashpati Mishra Jayanti, पटना: प्रसिद्ध विचारक एवं राजनेता, गुजरात के पूर्व राज्यपाल और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र की जयंती के...

Jharkhand BJP Gajendra Singh Patel: Jharkhand BJP के नए प्रभारी गजेंद्र...

Jharkhand BJP Gajendra Singh Patel, रांची: झारखंड बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सह राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर...

Rupi Soren Remark: वायरल वीडियो के बाद बवाल, रूपी सोरेन पर...

Rupi Soren Remark, गढ़वा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी...