रिम्स में खुलेगा दूसरा सेंट्रल लैब 24 घंटे मिलेगी जांच की सुविधा

रांची: रिम्स की पुरानी बिल्डिंग में दूसरा सेंट्रल लैब खुलेगा. यहां मरीजों को 24 घंटे जांच की सुविधा और समय से रिपोर्ट मिलेगी.

लैब के लिए जगह चिह्नित करने के लिए शनिवार को निदेशक डॉ राजकुमार और अधीक्षक डॉ हिरेंद्र बिरुआ ने भ्रमण किया. फिलहाल तीन जगह की तलाश की गयी है. इनमें से एक का चयन जल्द ही सेंट्रल लैब के लिए किया जायेगा.

वर्तमान में अलग-अलग लैब होने के कारण मरीजों को जांच के लिए चक्कर काटना पड़ता है. निदेशक का मानना है कि अस्पताल परिसर में सेंट्रल लैब होना जरूरी है.

उक्त लैब में सभी जरूरी जांच की सुविधा होगी. गौरतलब है कि ट्रॉमा बिल्डिंग में सेंट्रल लैब चल रहा है, लेकिन यहां सभी प्रकार की जांच नहीं होती है. इससे मरीजों को परेशानी होती है.

किया निरीक्षण : रिम्स निदेशक ने शनिवार को न्यूरो सर्जरी के अतिरिक्त विंग का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मरीजों से इलाज की सुविधा के बारे में भी जानकारी ली.

मरीजों से यह भी जानकारी ली कि डॉक्टर समय पर आते हैं या नहीं. मौके पर अधीक्षक डॉ हिरेंद्र बिरुआ, उपाधीक्षक डॉ शैलेश त्रिपाठी, डीन स्टूडेंट एंड वेलफेयर डॉ शिव प्रिये और विभागाध्यक्ष डॉ सीबी सहाय भी मौजूद थे.

Kailashpati Mishra Jayanti: अगले साल से राजकीय समारोह होगा आयोजन, CM...

Kailashpati Mishra Jayanti, पटना: प्रसिद्ध विचारक एवं राजनेता, गुजरात के पूर्व राज्यपाल और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र की जयंती के...

Jharkhand BJP Gajendra Singh Patel: Jharkhand BJP के नए प्रभारी गजेंद्र...

Jharkhand BJP Gajendra Singh Patel, रांची: झारखंड बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सह राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर...

Rupi Soren Remark: वायरल वीडियो के बाद बवाल, रूपी सोरेन पर...

Rupi Soren Remark, गढ़वा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी...