JDU विधायक ने किया दावा 400 तो जीतेंगे ही, हो सकता है 500 सीट भी जीत लें

पटना: लोकसभा चुनाव के बीच हर दल अपनी जीत का दावा कर रही है साथ ही आरोप प्रत्यारोप का दौर भी लगातार जारी है। इसी कड़ी में जदयू विधायक शालिनी मिश्रा ने भी एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनने का दावा किया और कहा कि हम 400 से अधिक सीटें जीत रहे हैं साथ ही बिहार की सभी सीट पर भी हमारी जीत होगी।

देश में एक बार फिर से मोदी लहर है और फिर से एनडीए प्रचंड बहुमत से जीतेगा। एनडीए के एक भी सीट नहीं जीतने के तेजस्वी के बयान पर शालिनी मिश्रा ने कहा कि वह तो कहेंगे ही। अपने हार की बात कोई नहीं करता है। चार जून को जब परिणाम आएगा तो सब साफ हो जायेगा कि कौन जीता और कौन हारा। शालिनी मिश्रा ने कहा कि 400 सीट तो निश्चित है हमें लग रहा है कहीं हम 500 का आंकड़ा ने छू लें।

वहीं पूर्णिया से बीमा भारती के चुनाव लड़ने के मामले में उन्होंने कहा कि कल तेजस्वी पूर्णिया गए थे लोग उन्हें सुनने भी नहीं आये। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि क्या स्थिति होगी, बीमा जी क्या दुर्दशा करवा रही हैं आप लोग भी देख रहे हैं। बीमा भारती अपनी दुर्दशा करने राजद में गई और अब राजद की भी दुर्दशा होगी।

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- तीन दिन में CM नीतीश ने भागलपुर में किया तीसरी जनसभा, कल करेंगे रोड शो

JDU JDU JDU JDU

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026: बिहार में 26 अक्टूबर से शुरू...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026, पटना: बिहार में खेतों के संरक्षण और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर...