विपक्षी गठबंधन पर केंद्रीय मंत्री R K SINGH का तंज, ‘पिछली बार कितना सीट जीते कि इस बार सभी सीट जीत लेंगे’

पटना: लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया है। मतदान के बाद से इंडिया और एनडीए दोनों ही गठबंधन दोनों ही पहले चरण के चार सीट पर अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। वहीं बिहार की चालीस सीट पर भी दोनों गठबंधन अपना दावा ठोक रहा है। पटना एयरपोर्ट पर बात करते हुए केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने कहा कि अब लोग राजद को नहीं बल्कि प्रधानमंत्री को वोट करते हैं और इस बार भी हम लोग बिहार की चालीस सीट पर जीत दर्ज करेंगे।

सभी सीटों पर जीत के बारे में तेजस्वी यादव के दावा पर आरके सिंह ने कहा कि पिछली चुनाव में कितनी सीट जीते थे कि इस बार सभी सीट जीत लेंगे।वहीं काराकाट सीट पर उपेंद्र कुशवाहा के विरुद्ध पवन सिंह के उम्मीदवारी पर उन्होंने कहा कि इसका कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। जनता अब समझदार है और जनता नरेंद्र मोदी के लिए वोट करेगी। इसीलिए उपेंद्र कुशवाहा काराकाट लोकसभा से जीत कर आएँगे।

मतदान प्रतिशत कम होने पर तेजस्वी के बयान कि जनता ने एनडीए को नकारा है पर आरके सिंह ने कहा कि जनता को चाहिए कि अपना मतदान करें। उन्हें देश के बेहतर भविष्य के लिए मतदान करना चाहिए और कोई जनता ने एनडीए को नहीं नकारा है। जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही चाहिए।

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- CM के लालू परिवार पर हमला पर राजद ने किया पलटवार, कहा ‘मांगनी चाहिए माफ़ी’

R K SINGH

R K SINGH
R K SINGH

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...