तीन दिन में CM नीतीश ने भागलपुर में किया तीसरी जनसभा, कल करेंगे रोड शो

भागलपुर: जैसे-जैसे दूसरे चरण का चुनाव नजदीक आता जा रहा है सभी राजनीतिक पार्टी अपने अपने ताने बाने नए नए तरीके से बुनना शुरू कर दी है। जिसको लेकर प्रत्याशियों के लिए बड़े-बड़े दिग्गज नेता सड़कों पर उतर रहे हैं, कहीं रोड शो कर रहे हैं तो कहीं जन सभा। भागलपुर में एनडीए प्रत्याशी जदयू के नेता अजय मंडल को जीत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री भी पीछे नहीं है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को भागलपुर के गोराडीह प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय मुक्तापुर के मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री का यह तीन दिन के अंदर भागलपुर में तीसरी जनसभा है। मुख्यमंत्री ने इंडिया महागठबंधन को जमकर लताड़ा और कहा कि दोनो पति पत्नी ने मिलकर बिहार पर सालों तक शासन किया। पहले पति सीएम बने और जब वह हट गए तो पत्नी को सीएम बना दिया। आजकल बेटा बेटी सबको लगा दिया है लेकिन एनडीए को इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।

मुख्यमंत्री ने आम आवाम से कहा कि जिसने जनता के लिए अभी तक कुछ काम नहीं किया उसको वोट कीजिएगा या फिर भाजपा के साथ हम काम कर रहे हैं तो हमें वोट कीजिएगा? वही जनता ने भी एनडीए के लिए आवाज बुलंद किया और जमकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अजय मंडल के नारे लगाए। वही 23 अप्रैल को भागलपुर शहर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रोड शो करेंगे। रोड शो तिलकामांझी से घंटाघर, घंटाघर से अजंता टॉकीज रोड, स्टेशन चोंक, कोतवाली चोंक, घंटाघर से होकर आदमपुर होते हुए तिलकामांझी में जाकर समाप्त की जाएगी।

भागलपुर से अजय कुमार की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- पूर्णिया पहुंचे AIMIM प्रमुख, नीतीश-मोदी पर किया हमला

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

CM CM CM CM CM

Patna Ravan Dahan 2026: गांधी मैदान में रावण वध समारोह में...

Patna Ravan Dahan 2026: बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में विजयादशमी के अवसर पर श्री रामलीला महोत्सव एवं रावण वध समारोह-2026 का...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बदुआ नदी के तट पर बनेगा...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बांका जिले के तेलडीहा दुर्गा मंदिर और तारापुर के असरगंज स्थित...

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...