Advertisment

INDIA अलायंस लोगों में भय दिखाकर राजनीति करते हैं-राजनाथ सिंह

खूंटीः आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खूंटी में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्वाभिमान ही झारखंड की पहचान है। आगे उन्होंने कहा कि अर्जुन मुंडा के बारे में बताने की जरुरत नहीं है वो किसी पहचान के मोहताज नहीं है। जब झारखंड बना तो पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी बने। उसके बाद अर्जुन मुंडा और फिर रघुवर दास पर तीनों ही सीएम पर कोई भी किसी प्रकार का दाग नहीं है।

ये भी पढ़ें-अंतू तिर्की सहित 4 की रिमांड अवधि इतने दिन बढ़ी, अब होगा…….. 

एक मुख्यमंत्री और हैं जो सरकार के मेहमान हैं। मैने पहली बार आश्चर्यजनक वाली खबर सुनी कि किसी राज्य का मुख्यमंत्री डेढ़ दिनों से लापता हैं। आगे उन्होंने कहा कि राजनीति कभी भी परिवार बनाने के लिए नहीं की जानी चाहिए।  हिन्दू-मुस्लिम में बांटकर कांग्रेस राजनीति करती है। मैने जिंदगी में जनता की आंखों में धूल झोंककर नहीं जनता की आंख से आंख मिलाकर काम किया है।

अभी पूरा विश्व भारत की बातों को कान खोलकर सुनता है

आगे उन्होंने पीएम मोदी के बारे में कहा कि मोदी का पूरा जीवन हिन्दुस्तान की जनता के लिए समर्पित है। वे दिन के 24 घंटे में से 18 घंटे तो काम में ही व्यस्त रहते हैं। यदि देश को तरक्की करनी है तो ऐसा ही तेजस्वी पीएम चाहिए। भारत की स्थिति 2014 से पहले बहुत ही खराब थी जब कोई भी भारत को आंख दिखाकर चला जाता था, और एक अभी का समय है जब पूरा विश्व भारत की बातों को कान खोलकर सुनता है। 2014 में देश अर्थव्यवस्था मामले में 14वें स्थान पर था पर आज भारत विश्व के टॉप-5 देशों में है।

बिरसा मुंडा को सबसे बड़ा सम्मान बाजेपी ने ही दिया

आगे उन्होंने बिरसा मुंडा का जिक्र करते हुए कहा कि बिरसा मुंडा को आजादी के बाद से कोई सम्मान नहीं मिला पर भगवान बिरसा मुंडा को सबसे बड़ा सम्मान बाजेपी ने ही दिया है। सिर्फ बिरसा मुंडा ही नहीं झारखंड के अन्य सपूतो जैसे सिद्धू-कान्हू, फूलो-झानो, निलांबर-पितांबर, वीर बुधु भगत जैसे कई सपूतो को बीजेपी ने ही सम्मान दिया है। देश में आदिवासी कल्याण मंत्रालय सबसे पहले बीजेपी के अटल बिहारी वाजपेयी ने ही बनाया था। आज इस मंत्रालय का बजट पहले से 6 गुणा तक बढ़ गया है।

झूठ बोलकर राजनीति नहीं की जा सकती

आगे उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि वह लोगों के संपत्तियों का सर्वे कराएगी। सूरत में बीजेपी के एक उम्मीदवार निर्विरोध चुनाव जीत गया इस पर कांग्रेस का कहना है कि लोकतंत्र को खतरा है, मैं बताना चाहता हूं कि क्या कांग्रेस के समय में कोई भी निर्विरोध नहीं चुना गया है क्या। कभी भी झूठ बोलकर राजनीति नहीं की जा सकती।

Elite institute 10 22Scope News

ये भी पढ़ें-कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने किया नॉमिनेशन……. 

सभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अंत में कहा कि अर्जुन मुंडा के साथ बाबूलाल मरांडी जैसा सुलझा हुआ नेता और सुदेश महतो जैसा युवा नेता मजबूती दे रहा है तो उसे जीतने से कौन रोक सकता है।

Nirmala Sitharaman से मिले सीएम सम्राट चौधरी, बिहार को मिली बड़ी...

Nirmala Sitharaman के साथ दिल्ली में बिहार के सीएम सम्राट चौधरी की बैठक नई दिल्ली : Nirmala Sitharaman जो कि हमारी केंद्रीय वित्त मंत्री हैं,...

Chatra Restaurant Raid: चतरा के चांदनी रेस्टोरेंट में पुलिस की छापेमारी,...

Chatra Restaurant Raid: शहर के न्यू परिसदन भवन के समीप स्थित चांदनी रेस्टोरेंट में अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी की।...

Bhagalpur Teacher Jhalmudi Stall: 16 हजार की कमाई में घर चलाना...

Bhagalpur Teacher Jhalmudi Stall: सरकारी शिक्षक की नौकरी को आमतौर पर सुरक्षित और सम्मानजनक माना जाता है, लेकिन भागलपुर के सन्हौला प्रखंड से सामने...