हम तो दोनों सीटों पर लड़ेंगे, आगे कांग्रेस की मर्जी-तेजस्वी

पटनाः बिहार में होने वाले उपचुनाव को लेकर महागठबंधन में दरार बढ़ती जा रही है. दोनों सीटों पर कांग्रेस और राजद अपनी दावेदारी ठोक रही है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने स्पष्ट कर दिया कि दोनों सीटों पर राजद अपने उम्मीदवार खड़े करेगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज्य प्रभारी को पार्टी ने विधिवत सूचना दी थी.

कांग्रेस–राजद में रार बरकरार

इससे पहले सोमवार को ही कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने भी कहा था कि कांग्रेस भी दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेगी. इस उपचुनाव में कांग्रेस और राजद के बीच शीत युद्ध जारी है. महागठबंधन में शामिल दोनों पार्टियों में सीट को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. इस विवाद का फायदा एनडीए को भी मिल सकता है.

दो सीटों पर होने वाला है चुनाव

बिहार में दो सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा है. दरभंगा के कुशेश्वर स्थान विधानसभा और मुंगेर के तारापुर विधानसभा सीट पर चुनाव होने वाला है. इन दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए दोनों पार्टियां आमने-सामने है. अब देखना दिलचस्प होगा की इस उपचुनाव में कांग्रेस-राजद की दोस्ती रहेगी या टूट जायेगी.

निगम चुनाव लड़ेंगे राजद युवा के सचिव, इस पद पर ठोकी अपनी दावेदारी

Bihar Police Didi: बेटियों की सुरक्षा की कमान अब ‘पुलिस दीदी’...

Bihar Police Didi: बिहार में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में ‘पुलिस दीदी’ यानी अभया ब्रिगेड की पहल को...

Magadh Mahila College Science Block:  CM सम्राट चौधरी का छात्राओं को...

Magadh Mahila College Science Block: बिहार में छात्राओं को बेहतर उच्च शिक्षा और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार ने एक...

Bokaro Chas Telidih Road Accident: कोयला लदे हाईवा की चपेट में...

Bokaro Chas Telidih Road Accident: चास-तेलीडीह फोरलेन पर कोयला लदे हाईवा की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत...