‘खून नाड़ियों में बहना चाहिए, नालियों में नहीं’, 250 लोगों ने रक्तदान के लिए कराया रजिस्ट्रेशन

गया: गया में संत निरंकारी मिशन के तहत बड़े स्तर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान के साथ साथ भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया। संत निरंकारी मिशन के जोनल हेड राकेश कुमार सिंह ने बताया कि संगठन द्वारा मानव एकता दिवस मनाया जा रहा है। इसी के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।

रक्तदान शिविर का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। जिसका मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को रक्त देना है। लगभग ढाई सौ लोगों ने रक्तदान देने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। अब तक 100 से ज्यादा लोगों ने रक्तदान कर दिया है। उन्होंने बताया कि जो लोग संगठन से रक्त के लिए संपर्क करते हैं, उनकी जरूरत को देखते हुए प्राथमिकता पर निःशुल्क रक्त दिया जाता है। मानव सेवा ही हमारे संगठन का मुख्य उद्देश्य है।

इस मौके पर संगठन से जुड़े लोग दूर दूर से आए हैं, वे अपनी सेवा दे रहे हैं। भजन-कीर्तन एवं भंडारा का भी आयोजन किया गया है। वही संत निरंकारी मंडल से जुड़े सदस्य विकास कुमार ने बताया कि प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। जिसका मुख्य उद्देश्य यह है कि रक्त नाड़ियों में बहे, ना की नालियों में। ऐसा हमारे सद्गुरु का मानना है।

उन्हीं के निर्देश पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है और इस रक्त को हमलोग सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध कराते हैं। इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति भी रक्त के लिए हमसे संपर्क करता हैं, तो उन्हें भी निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराया जाता है। इसमें संत निरंकारी मंडल से जुड़े सदस्य बढ़-चढ़कर रक्तदान करते हैं। इसके अलावा दूसरे व्यक्ति भी अगर रक्तदान करना चाहें तो उनका भी हमलोग स्वागत करते हैं।

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट 

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- BJP अध्यक्ष के बयान पर RJD का पलटवार कहा ‘हम जनता की गोद में हैं’

250 250 250

250

Jharkhand Weather: झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, 7 अक्टूबर तक बारिश...

 झारखंड में मॉनसून की विदाई के बाद फिर मौसम बदलेगा। 5 से 7 अक्टूबर तक बारिश, वज्रपात और 40 किमी प्रति घंटे तक तेज...

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...