Venus Star Construction का 14 वर्ष पूरा, रक्तदान शिविर किया गया आयोजित

पटना: राजधानी पटना के दानापुर खगौल रोड में वीनस स्टार कंस्ट्रक्शन ने एक ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया। ब्लड डोनेशन कैंप में करीब 200 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान वीनस स्टार कंस्ट्रक्शन के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर विजय पृथी ने कहा कि रक्तदान महादान है। हम रक्तदान कर किसी की जिंदगी बचा सकते हैं। देश के बेहतरीन रक्तदान केन्द्रों में से एक प्रथमा के साथ हमलोगों ने आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया है। आज हमारी कंपनी का 14वां वर्षगांठ है।

कंपनी के वर्षगांठ के अवसर पर आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें लोग स्वेच्छा से रक्तदान कर रहे हैं। यह एक बेहतरीन पल है जब एक छोटी सी कोशिश से दर्जनों लोगों की जिंदगी बचाए जाने के लिए लोग पहल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग धर्म और पुन्य कमाने के लिए पूजा पाठ का सहारा लेते हैं लेकिन हमने सोचा कि क्यों न इस बार जनसेवा की जाये और रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

इस एक पहल से कई लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है जो कि एक सुकून देता है। उन्होंने बताया कि हमने 14 वर्ष पूरे कर लिए हैं और इस दौरान हमारे सैकड़ों संतुष्ट ग्राहक हमसे जुड़े और अभी हमारे नए प्रोजेक्ट से भी लोग जुड़ रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    लालू तेजस्वी को CM बनाना चाहते हैं लेकिन बिहार की जनता नहीं, नित्यानंद राय ने कहा…

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट
Venus Star Construction Venus Star Construction Venus Star Construction

Venus Star Construction

Bihar District Hospital Surgery: बिहार के 6 जिलों के अस्पतालों में...

Bihar District Hospital Surgery: बिहार के जिला अस्पतालों में सर्जिकल सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा तेज कर दी...

Bihar Fasal Sahayata Yojana: किसानों के लिए बड़ी खबर! फसल नुकसान...

Bihar Fasal Sahayata Yojana: बिहार के किसानों के लिए राहत की खबर है। सहकारिता विभाग के मंत्री राम कृपाल यादव ने बिहार राज्य फसल सहायता...

Bihar Home Department Recruitment: बिहार गृह विभाग में कितने पद खाली?...

Bihar Home Department Recruitment: बिहार गृह विभाग में रिक्त पदों के विरुद्ध नियुक्ति प्रक्रिया को तेज करने की दिशा में पहल शुरू की गई है।...