पीएम मोदी पर जमकर बरसे राहुल गांधी, जानिए क्या कहा

Desk. लोकसभा चुनाव को लेकर आज राहुल गांधी महाराष्ट्र के सोलापुर पहुंचे। यहां उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘नरेंद्र मोदी हार के डर से कांप रहे हैं! इसीलिए वो लगातार एक के बाद एक, झूठ बोल रहे हैं। वो जानते हैं कि हिंदुस्तान की जनता समझ गयी है कि नरेंद्र मोदी अरबपतियों के नेता हैं, गरीबों के नहीं, वो जानते हैं कि हिंदुस्तान की जनता संविधान की रक्षा के लिए खड़ी हो गयी है। वो जानते हैं कि इलेक्शन उनके हाथ से निकल गया है।’

पीएम मोदी पर बरसे राहुल गांधी

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘नरेंद्र मोदी इलेक्टोरल बॉन्ड की स्कीम लेकर आए। इन्होंने कहा कि इससे भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा, लेकिन इसमें चंदा देने वालों को गुप्त रखा जाता था। फिर जब सुप्रीम कोर्ट ने इसे रद्द किया। कोर्ट के आदेश पर चंदा देने वालों की लिस्ट निकली तो ‘चंदा दो-धंधा लो’ की बात सामने आ गई। लिस्ट में पता चला कि जिस कंपनी पर छापा पड़ा, उसने BJP को चंदा दिया और चंदा देते ही उसका केस ख़त्म हो गया। जैसे सड़क पर गुंडे वसूली करते हैं, वही काम नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया।’

बता दें कि, लोकसभा चुनाव की वोटिंग सात चरणों में होंगी। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को हो गयी है। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल, तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई, पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई, छठे चरण की वोटिंग 25 मई और सातवे चरण या अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। इस चुनाव की काउंटिंग 4 जून को होगी।

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...