जयपुर में पीएम मोदी पर जमकर बरसी सोनिया गांधी, बोली- ‘मोदी जी लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं’

Desk. राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज कांग्रेस के न्याय पत्र को लॉन्च किया गया। इस दौरान सोनिया गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी जी खुद को महान मान कर देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं। लोकतांत्रिक संस्थाओं को राजनीतिक सत्ता के हथियार से बर्बाद किया जा रहा है। हमारे संविधान को बदलने का षड्यंत्र रचा जा रहा है।

जयपुर में पीएम मोदी पर बरसी सोनिया गांधी

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘देश से ऊपर हो जाने की बात सपने में भी नहीं सोची जा सकती है। क्या कोई देश से बड़ा हो सकता है? जो ऐसा सोचता है, उसे देश की जनता सबक सिखा देती है। दुर्भाग्य से आज हमारे देश में ऐसे नेता सत्ता में विराजमान हैं। मोदी जी खुद को महान मान कर देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं।’

उन्होंने आगे कहा, ‘विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने, बीजेपी में शामिल कराने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। आज हमारे देश का लोकतंत्र खतरे में हैं। लोकतांत्रिक संस्थाओं को राजनीतिक सत्ता के हथियार से बर्बाद किया जा रहा है। यही नहीं, हमारे संविधान को बदलने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। पूरे तंत्र में भय बैठाया जा रहा है। यह सब तानाशाही है और हम सब इसका जवाब देंगे।’

लोकसभा चुनाव की तारीख

बता दें कि, लोकसभा चुनाव की वोटिंग सात चरणों में होंगी। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल, दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल, तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई, पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई, छठे चरण की वोटिंग 25 मई और सातवे चरण या अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। इस चुनाव की काउंटिंग 4 जून को होगी।

Patna Food Safety Raid: आकाश स्वीट्स से 2,060 किलो मिठाई जब्त,...

Patna Food Safety Raid: त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार के खाद्य संरक्षा...

PMCH Patna Triage Facility: PMCH में 47 बेड की ट्रायज सुविधा...

PMCH Patna Triage Facility: बिहार के प्रमुख सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में इमरजेंसी सेवाओं के विस्तार की तैयारी की गई...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड की अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ।...