पटना : नेता प्रतिपक्ष व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव लोकसभा चुनाव के दौरान रैली के साथ-साथ सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा एक्टिव दिख रहे हैं। उन्होंने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी से पूछना चाहता हूं कि आप संविधान और लोकतंत्र को समाप्त क्यों करना चाहते है।
तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि आप दलितों, पिछड़ों, वंचितों और गरीबों का आरक्षण एवं नौकरी क्यों छिनना चाहते है। आप गरीब को और अधिक गरीब तथा अमीर को और अधिक अमीर क्यों बनाना चाहते है। बिहार ने आपको 40 में से 39 सांसद दिए लेकिन आपने 10 वर्षों में बिहार को क्या दिया। आप बिहार आकर काम की बात क्यों नहीं करते। तेजस्वी ने पीएम मोदी से 10 साल का हिसाब मांगा है।
यह भी पढ़े : हम चारों सीट भारी मार्जिन से जीत रहे हैं – तेजस्वी
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
अविनाश सिंह की रिपोर्ट


















