लालू यादव के कभी बंग्लादेशी घुसपैठ के खिलाफ थे उग्र तेवर, लगाम लगाने के लिए चाहते थे ऐसा कानून

कभी बंग्लादेशी धुसपैठ के खिलाफ उग्र तेवर थे लालू यादव के,लगाम लगाने के लिये चाहते थे ऐसा कानून

पटना : बिहार चुनाव में घुसपैठ एक अहम मुद्दा बताया जा रहा है। इसको लेकर एनडीए ने सदा से मुखर रही है। यहां तक की लालकिले के प्राचीर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पर चिंता जताई थी। एनडीए की सभाओं और बैठकों में घुसपैठिया भगाओं देश बचाओं का नारा भी लगा था। जबकि कांग्रेस और महागठबंधन के नेता इसके पक्ष में रहे हैं। विपक्ष का आरोप है कि भाजपा केवल चुनावी फायदे के लिए ये मुद्दा उठाती है।

DIARCH Group 22Scope News

लालू यादव भी चाहते पर धुसपैठ पर रोक, चाहते थे कार्रवाई

बिहार के सीमांचल से घुसपैठ का मुद्दा उठ रहा है। आरजेडी इसका विरोध कर रही है उसका कहना है कि भाजपा वोटर लिस्ट से लोगों का नाम कटवाना चाहती है। एक वरिष्ठ पत्रकार ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अखबार की कटिंग साझा की है। जिसमें यह खबर छपी है कि राजद अध्यक्ष लालू यादव कभी घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई चाहते थे।

लालू ने की थी कानून बना कर रोक लगाने की मांग

पत्रकार ने 28 सिंतबर 1992 की एक अखबार की कटिंग साझा की है। जिसमें लालू यादव का बयान छपा है। लालू तब बिहार के मुख्यमंत्री थे। बंग्लादेशी घुसपैठ रोकने के लिए मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में लालू यादव ने अवैध घुसपैठ पर कारगर उपाय करने और अवैध धुसपैठियों द्वारा अचल संपत्ति खरीदने पर रोक लगाने की मांग की गई थी।

राशन कार्ड देते समय पूरी सतर्कता बरतने की सलाह

लालू  यादव ने तब राशन कार्ड के मुद्दे को भी उठाया था। उन्होंने कहा था कि गैर भारतीयों को राशन कार्य देते सम पूरी सतर्कता बरती जानी चाहिए ताकि अवैध घुसपैठिए इसका लाभ न उठा पाए। वोटर लिस्ट बनाने में भी सतर्कता बरतने को कहा था। लालू यादव ने इस मुददे पर केन्द्रीय एजेंसियों के सहयोग से कारगर कदम उठाने की बात कही थी। उन्होंने उस दौरान केंद्र से राजनीतिक स्तर पर भी बातचीत करने की सिफारिश की थी और कहा था कि अगर कार्रवाई की जाती है तो अधिक कारगर साबित होगी।

ये भी पढ़े : नेताओं को प्रशांत किशोर चोर नजर आता है, रणनीतिकार के रूप में सलाह की फीस लेता हूँ

Saffrn

Trending News

Prateek Yadav Death: मुलायम सिंह यादव के बेटे और अपर्णा यादव...

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।...

Farmer Registry Bihar: किसानों को मिलेगी Digital Identity, विजय सिन्हा ने...

 बिहार में फार्मर रजिस्ट्री अभियान की शुरुआत हो गई है। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि इससे किसानों को डिजिटल पहचान और योजनाओं...

Ration Home Delivery Bihar: 80 साल से अधिक बुजुर्गों को घर...

बिहार सरकार 80 वर्ष से अधिक बुजुर्गों को घर तक राशन पहुंचाने की योजना पर काम कर रही है। मंत्री अशोक चौधरी ने पायलट...

Private School Rules Bihar: फीस मनमानी पर सरकार सख्त, CM सम्राट...

 बिहार में निजी स्कूलों की फीस मनमानी पर रोक लगेगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुल्क पारदर्शिता, यूनिफॉर्म और किताब खरीद में अभिभावकों को बड़ी...

PNG Connection Bihar: कॉलोनी और अपार्टमेंट में Pipe Natural Gas कनेक्शन...

 बिहार में पाइप्ड नेचुरल गैस कनेक्शन विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने समीक्षा बैठक की। कॉलोनी और अपार्टमेंट में PNG सुविधा तेज करने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img