WEST CHAMPARAN में सड़क दुर्घटना में एक की मौत, लोगों ने किया सड़क जाम

पश्चिम चंपारण: पश्चिम चंपारण के मंझौलिया में एक तेज गति हाइवा की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख सड़क जाम कर दिया। मृतक की पहचान किशुनदेव महतो के रूप में की गई। घटना नानोसती जगदीशपुर मुख्य मार्ग पर अहवर चौक के समीप की है। मृतक की पहचान सब्जी व्यापारी किशुनदेव महतो के रूप में की गई।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने घर से साइकिल से कुड़िया सब्जी लेने जा रहे थे तभी अहवर चौक के समीप एक हाइवा की चपेट में आ गए जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख कर सड़क जाम कर दिया और घंटों बवाल काटा। घटना की सूचना पर मंझौलिया थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया और जाम खत्म करवाया। साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया।

पश्चिम चंपारण से राजन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- औरंगाबाद की मोनिका BPSC में थी महिला टॉपर, UPSC परीक्षा में भी गाड़ा सफलता का झंडा

WEST CHAMPARAN WEST CHAMPARAN

WEST CHAMPARAN

जमशेदपुर मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

🌤️ जमशेदपुर मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026 📅 दिनांक: 15-09-2026☀️ आज का पूर्वानुमान आज अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 26°C के आसपास रहने का अनुमान है। बारिश...

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज बिहार में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर जैसे जिलों...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज झारखंड में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि रांची, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां...