अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से एक की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से एक की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

धनबाद : अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से एक की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम- धनबाद के

राजगंज थाना अन्तर्गत धवाचिता के समीप अज्ञात ट्रक की चपेट में

आने से एक युवक की मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि युवक राजगंज की ओर जा रहा था.

उसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया.

जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना सुबह करीब 10 बजे की है.

मुआवजे की मांग को लेकर आक्रोशितों ने घंटों किया सड़क जाम

वहीं घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर घंटों सड़क जाम कर दिया. सूचना मिलने के मौके पर पहुंची राजगंज पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर आक्रोशि ग्रामीणों को शांत करवाया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है. मौके पर कैमरे के सामने स्थानीय एवं पुलिस ने कुछ भी कहना मुनासिब नहीं समझा. वहीं युवक कहां का निवासी है यह अभी पता नहीं चल पाई है. राजगंज पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

बता दें कि सर्विस लाइन रोड की तरफ से तेज रफ्तार से गाड़ी का आवागमन हमेशा बना रहता है. जिसके कारण दुर्घटना हमेशा होती रहती है.

रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...