Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के आज दूसरे चरण की वोटिंग हो रही है। वहीं तीसरे चरण के लिए प्रचार प्रासर जारों पर है। इस बीच चुनाव प्रचार को लेकर आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी कर्नाटक के बीजापुर पहुंचे। यहां उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार एक पार्टी और एक व्यक्ति हिंदुस्तान के संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं।

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘नरेंद्र मोदी जी ने पिछले 10 साल में 20-25 लोगों को अरबपति बनाया है। उन्होंने एयरपोर्ट-पोर्ट, बिजली, खदान, सोलर-विंड पॉवर, डिफेंस सेक्टर.. सब कुछ अडानी और उनके जैसे अरबपतियों को सौंप दिया है। लेकिन गरीबों को कुछ नहीं दिया। कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी ने जो भी गारंटियां दी थीं.. उसे पूरा कर दिखाया है।’
Lok Sabha Election: पीएम मोदी पर बरसे राहुल गांधी
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा, ‘संविधान से हिंदुस्तान के लोगों को उनका अधिकार, आवाज और आरक्षण मिला है। लेकिन देश में पहली बार एक पार्टी और एक व्यक्ति हिंदुस्तान के संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। एक तरफ- नरेंद्र मोदी संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। दूसरी तरफ- INDIA गठबंधन संविधान को बचाने की कोशिश कर रहा है।’


















